{"_id":"5d7fb4528ebc3e014a688cc2","slug":"loot-from-finance-compony-employee-rohtak-news-rtk518320577","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कर्मी से मारपीट कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के कर्मी से मारपीट कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना (सोनीपत)। गांव घड़वाल से रिंढ़ाणा मार्ग पर एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से मारपीट कर बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने 80 हजार रुपये लूट लिए। बरोदा थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमटेड कंपनी गांव में महिलाओं का ग्रुप बनाकर उन्हें पैसे देने का काम करती हैं और बाद में महिलाओं से किस्तों के हिसाब से पैसे लेती है। कंपनी का कर्मचारी जींद के गांव मोहम्मद खेड़ा निवासी अजय कई गांवों से किस्तों के पैसे एकत्रित कर गांव घड़वाल से गांव रिंढ़ाणा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक आए और अजय की बाइक को रुकवाकर उससे मारपीट की। वह उससे 80 हजार की नकदी से भरा बैग छीन ले गए। अजय ने मामले की सूचना बरोदा थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं पुलिस ने अजय के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक पर नहीं थी नंबर प्लेट
लूट की घटना का शिकार हुए अजय ने बताया कि जिस बाइक पर दोनों युवक आए थे उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। जिससे बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। दोनों युवकों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
विज्ञापन
बदमाशों ने कर रखी थी रैकी
अजय ने बताया कि वह गांव-गांव जाकर किस्तों के पैसे लेने का काम करता हैं। ऐसे में उसके पास हर सप्ताह किस्त के पैसे एकत्रित होते हैं। वह पहले भी किस्त लेने के लिए आता था, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। उसने सोमवार को गांव ईशापुर खेड़ी, भावड़, रिंढ़ाणा गांव से पैसे एकत्रित किए थे और 80 रुपये की नकदी उसके पास थी। पैसे होने की पूरी जानकारी आरोपियों को थी। उन्होंने सीधे आकर उसे मारपीट की और नकदी से भरे बैग को लूट कर भाग गए। किसी न किसी व्यक्ति युवकों को इसकी जानकारी दी होगी।
पहले भी बाइक सवार दो बदमाशों ने की हैं कई वारदातें
गांव मुंडलाना में अभी दो दिन पहले एक महिला से पिस्तौल के बल कानों की बालियां व एक माह पहले गांव गुढ़ा के समीप दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर दंपती से गहने लूट थे। मोहाना थाना के गांव रोलद में भी बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार युवकों ने पल्स पोलियो ड्रॉप्स पिलाने गईं चार कर्मियों से आभूषण लूटे थे।
आरोपियों की तलाश की जा रही है
गांव घड़वाल से रिंढ़ाणा मार्ग पर एक युवक से 80 हजार रुपये लूटने की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
राजेश, बरोदा थाना एसएचओ।