{"_id":"67f589a0adffd1645709d8a6","slug":"long-wait-for-investigation-report-in-harassment-case-of-pg-student-rohtak-news-c-17-roh1020-631303-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजी छात्र के उत्पीड़न मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार लंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजी छात्र के उत्पीड़न मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार लंबा
Wed, 09 Apr 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईडीएस में पीजी छात्र के उत्पीड़न के मामले में मंगलवार को दूसरे दिन भी तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की, लेकिन जांच के आधार पर फैसला नहीं ले सकी है। इसके कारण पीजी छात्रों इंतजार लंबा होता जा रहा है। इससे छात्रों में रोष है। छात्र अब इस मामले में आज संस्थान के निदेशक से मुलाकात कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
पीजी छात्र से मारपीट के मामले में पीजी छात्रों की ओर से काली पट्टी बांधकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है, कमेटी दो दिनों से दोनों पक्षों की सुनवाई कर रही है। पीजीआई के आरडीए प्रतिनिधि डाॅ. मुज्जफर खान ने बताया कि पीजी छात्र उत्पीड़न मामले में तीन सदस्यीय कमेटी दो दिनों से जांच कर रही है।
छात्रों की ओर से आरोपी प्रो. रविंद्र सोलंकी के विरुद्ध ठोस साक्ष्य पेश किए गए है। कमेटी लगातार दो दिनों से जांच कर रही है, लेकिन जांच में कमेटी किस नतीजे पर पहुंची है, इसके बारे में कुछ नहीं बताया जा रहा है। इससे पीड़ित छात्र को इंसाफ मिलने में देरी हो रही है। अब इसको लेकर बुधवार को संस्थान के निदेशक से इस मामले में मुलाकात कर कमेटी की जांच रिपोर्ट का पता किया जाएगा। इसके बाद ही आरडीए की ओर से आगे की रणनीति तय की जाएगी। अभी तक पीजी छात्र केवल सांकेतिक आंदोलन कर रहे हैं।