फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Life science became the choice of science faculty students

Rohtak News: विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की पसंद बनी लाइफ साइंस

Thu, 04 Jul 2024 03:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Life science became the choice of science faculty students
रोहतक। नए शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया जोरों पर है। इसके तहत एमडीयू पीजी व अन्य कोर्सों में बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। इन आवेदनों पर नजर डालें तो विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने लाइफ लाइंस विषय पढ़ने की रूचि दिखाई है। यही वजह है कि 1132 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं। यही नहीं इनमें से एक हजार तो फीस भी जमा करा चुके हैं।
विज्ञापन

एमडीयू को एलएलबी, बीपीएड व पीजी के विभिन्न कोर्सों के लिए 14 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों पर डालें तो कानून के बाद विद्यार्थियों ने विज्ञान संकाय पढ़ने में रुचि दिखाई है। विज्ञान में भी लाइफ साइंस विद्यार्थियों की पहली पसंद है। इस कोर्स के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 1132 आवेदन आए हैं। इनमें से एक हजार विद्यार्थी अपनी फीस जमा करा चुके हैं। लाइफ साइंस में बॉटनी, एनवायरमेंट साइंस, एनवायरमेंट बायोटेक, बायोटेक, बायोइंफोर्मेटिक्स, एग्री बायोटेक, बायोकैम, जैनेटिक, माइक्रोबायो, माइक्रो बायोटेक, फूड टेक्नोलाॅजी, मेडिकल बायोटेक, जूलॉजी विषय शामिल हैं। इसके बाद कंप्यूटर साइंस विषय का नंबर आता है। इस विषय के लिए 782 आवेदन आए हैं। इनमें से 607 ने अपनी फीस भी जमा करा दी है। पिछले वर्ष इस कोर्स के लिए 698 आवेदन आए थे। इस वर्ष इस कोर्स में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

फिजिक्स से ज्यादा केमिस्ट्री में रूचि
विज्ञान संकाय में विद्यार्थी फिजिक्स से ज्यादा केमेस्ट्री में रूचि दिखा रहे हैं। एमडीयू को इस वर्ष प्राप्त आवेदन भी यही बयां कर रहे हैं। केमेस्ट्री में 504 आवेदन आए हैं। इनमें से 425 ने अपनी फीस जम करा दी है। जबकि फिजिक्स में 435 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 358 ने अपनी फीस जमा कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक व फार्मा में भी भविष्य
विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए फोरेंसिक साइंस व फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में भी भविष्य संवारने की संभावनाएं हैं। इस वर्ष फार्मा विभाग में 274 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इनमें से 220 ने फीस जमा कराई है। फोरेंसिक साइंस में 195 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 135 ने फीस जमा करा दी है।

वर्जन
एमडीयू में दाखिला प्रक्रिया को लेकर युवाओं में उत्साह साफ नजर आ रहा है। विज्ञान संकाय में विद्यार्थियों ने अधिक रूचि दिखाई है। इसके चलते विवि के लाइफ साइंस विभाग में सबसे अधिक आवेदन आए हैं। विद्यार्थियों ने फिजिक्स या केमिस्ट्री के अलावा फार्मा व फोरेंसिक साइंस में भी रूचि दिखाई है। इन क्षेत्रों में भी बेहतर भविष्य की संभावनाएं हैं।
सुनित मुखर्जी, निदेशक जनसंपर्क, एमडीयू।

कोर्स सीट
बॉटनी 90

एनवायरमेंट साइंस 35
एनवायरमेंट बायोटेक्नोलॉॅजी 20

बायोटेक्नोलॉजी 20
बायोइंफोर्मेटिक्स 20

एग्रीकल्चरल बायोटेक्नाेलॉजी 20
बायोकैम 40

जेनेटिक्स 30
माइक्रोबायोलॉजी 25

माइक्रो बायोटेक्नोलॉजी 20

फूड टेक्नोलाॅजी 20
मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी 30
जूलॉजी 40

फिजिक्स 60
केमिस्ट्री 90

फोरेंसिक साइंस 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed