फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Life saving activists made BJP a 'party with difference': Om Prakash Dhankhar

जीवन खपाने वाले कार्यकर्ताओं ने बनाया भाजपा को ‘पार्टी विद डिफरेंस’: ओम प्रकाश धनखड़

Mon, 10 Aug 2020 01:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, रोहतक
अमर उजाला, रोहतक Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Life saving activists made BJP a 'party with difference': Om Prakash Dhankhar
प्रतीकात्मक तस्वीर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता, बल्कि निस्वार्स्थ भाव से पार्टी के लिए जीवन खापने वाले कार्यकर्ताओं ने इसे ‘पार्टी विद डिफरेंस’ बनाया है। यह कैडर आधारित पार्टी है। वे रविवार को रोहतक में सुबह सोनीपत, रोहतक, झज्जर, दादरी व रेवाड़ी के 62 मंडल व दोपहर बाद हिसार रोड स्थित बैंक्वेट हाल में महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, नूह, पलवल व फरीदाबाद के 68 मंडल अध्यक्षों बैठक को संबोधित कर रहे थे। मीटिंग में संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी एवं एडवोकेट वेदपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि अगर भाजपा ‘पार्टी विद डिफरेंस’ है तो उसके कार्यकर्ताओं की छवि भी अलग (डिफरेंट) होनी चाहिए। सबको मंडल व जिला स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की भी जिम्मेवारी मिलती है। पार्टी में पद रुतबे के लिए नहीं, बल्कि सेवा करने के लिए दिया जाता है। उन्होंने कहा भाजपा में पहले कार्यकर्ता का निर्माण होता है और फिर उसको उसकी योग्यता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा में एक सामान्य बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंच सकता है। ऐसे बहुत उदाहरण हैं। वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि मंडल स्तर पर अपनी कार्यकारिणी तैयार करनी है। पार्टी के संविधान के अनुसार अपने मंडल में पदाधिकारियों बनाने है एवं मोर्चा का गठन भी करवाना है। जहां सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिले इसका भी ध्यान करना है। किसी भी वर्ग के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने किया भाजपा पर शोध, पार्टी देगी 1 लाख का इनाम
उधर, मस्तनाथ विवि की छात्रा सोनिका राजनीति शास्त्र में पीएचडी कर रही है, जिसने भाजपा विवि की डाक्टर मीनू के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश में भाजपा जनता पार्टी का राजनीतिक एवं सामाजिक आधार विषय पर शोध कार्य किया। रविवार को उसने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को शोध की एक कॉपी सौंपी। धनखड़ ने छात्रा को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषित की। साथ ही शोध की कॉपी पार्टी कार्यालय में रखवाने के लिए कहा।


भाजपा जिला प्रवक्ता ने बताया कि छात्रा ने अपने शोध कार्य में प्रदेश के सभी 22 जिलों में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से बात की है। इसके अलावा प्रदेश के भाजपा विधायकों व सांसदों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के भी विचार लिए हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश कार्यालय और जिला कार्यालय के पदाधिकारी एवं स्टाफ का भी इसमें सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed