फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   LIC employees are on strike to protest against privatization

निजीकरण के विरोध में एलआईसी कर्मचारी रहे हड़ताल पर

Fri, 19 Mar 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
LIC employees are on strike to protest against privatization
LIC employees are on strike to protest against privatization
निजीकरण के विरोध में वीरवार को एलआईसी रोहतक मंडल की 15 ब्रांचों में कामकाज ठप रहा। सिर्फ रोहतक की पांच ब्रांचों में 50 लाख का लेनदेन प्रभावित हुआ है, क्योंकि हड़ताल के कारण डेढ़ हजार लोग अपनी एलआईसी की किस्त जमा नहीं करवा सके। कर्मचारी एलआईसी के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। अखिल भारतीय अनुुसूचित जाति/जनजाति/बौद्ध भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी कल्याण संघ के रोहतक मंडल के सचिव सतीश लोहट ने बताया कि केंद्र सरकार एलआईसी का निजीकरण कर रही है। इसके लिए एफडीआई 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत किया जा रहा है। साथ ही सरकार एलआईसी में सरकारी शेयर बेचने की तैयारी है। इसके अलावा कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा। इसके विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर वीरवार को एलआईसी कर्मचारियों ने हड़ताल की। रोहतक मंडल की 15 ब्रांचों में कर्मचारियों ने कामकाज बंद रखा। अकेले रोहतक की आकाशवाणी के सामने मुख्य ब्रांच के अलावा डी पार्क, दिल्ली बाईपास व महम की ब्रांच में 50 लाख तक का कामकाज प्रभावित हुआ। संगठन के क्षेत्रीय महासचिव जगबीर कटारिया ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल विचार करे, नहीं तो कर्मचारी आंदोलन और तेज करेंगे। मामले को आम लोगों के बीच ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed