फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Let us together make Jhajjar TB free: CMO

आओ मिलकर बनाएंगे टीबी मुक्त झज्जर : सीएमओ

Wed, 08 May 2024 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 08 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Let us together make Jhajjar TB free: CMO
झज्जर। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह की अध्यक्षता में ट्रेनिंग और रिव्यू बैठक का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में मुख्य रूप से राज्य मुख्यालय से डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट डॉ. कृतिका बंसल ने भाग लिया। इसमें झज्जर के सभी सीएचसी, पीएचसी के एसएमओ और मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज ने भाग लिया। डॉ. कुणाल कादयान ने टीबी मॉड्यूल की ट्रेनिंग दी और डॉ. कृतिका बंसल ने भी सभी डॉक्टर को टीबी के निक्षय पोर्टल तथा इससे संबंधित सभी इंडीकेटर के बारे में विस्तार से बताया। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने सभी स्टाफ को आदेश देते हुए कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे। सभी संस्थाओं को संदिग्ध मरीजों की थूक जांच लक्ष्य दिया गया, जिसको समय पर पूरा करें। जिला क्षय रोग अधिकारी सुनीता तंवर व डॉ. कुनाल कादियान ने सभी पीएचसी सीएचसी के सभी डॉक्टर को नोटिफिकेशन बढ़ाने, बलगम जांच बढ़ाने तथा निक्षय पोर्टल के बारे में जानकारी दी तथा टीबी इंडिकेटर का रिव्यू किया गया। जो इंडीकेटर कम पाया गया, उनको पूरा करने के बारे में सख्त निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed