फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   legal notice for BSP Chief Mayavati

एएमवीए अध्यक्ष ने बसपा से निकालने के नोटिस पर पार्टी सुप्रीमो मायावती को भेजा लीगल नोटिस

Fri, 28 Feb 2020 03:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
legal notice for BSP Chief Mayavati
पत्रकारों से वार्ता करते -डॉ. आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम डूमोलिया सा
रोहतक। एमडीयू के छात्र संगठन डॉ. आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह डूमोलिया ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लीगल नोटिस भेजा है। पार्टी के लेटर हेड पर डूमोलिया को बसपा से निकालने का नोटिस जारी किया गया है। इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए उसने बसपा सुप्रीमो को दस दिन में अपनी गलती सुधारने का समय दिया है। इसके बाद उन पर एक करोड़ रुपये की मानहानि का केस किया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में अधिवक्ता अशोक कादयान व एएमवीए अध्यक्ष डूमोलिया ने कहा कि मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। बसपा के लेटर हेड पर मुझे पार्टी से निकाले जाने के निर्देश जारी किए गए हैं, जबकि मैं पार्टी का पदाधिकारी तो दूर सदस्य तक नहीं हूं। इसके बावजूद मुझे पार्टी से निकालने का पत्र किया गया है। यह पत्र जारी होने और समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने से समाज में मेरी छवि धूमिल हुई है। इसलिए बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष गुरुमुख सिंह, प्रदेश प्रभारी धर्मबीर अशोक, सीपी सिंह, डॉ. महेश कुमार के नाम नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने कहा कि एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अपनी छवि धूमिल होने के चलते अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इसलिए बसपा सुप्रीमो व पार्टी के पांच पदाधिकारियों को लीगल नोटिस भेजा गया है। इसमें दस दिन का समय दिया गया है। यदि पार्टी सुप्रीमो अपनी गलती मानते हुए अपने नोटिस को दुरुस्त नहीं करती हैं, तो उन पर एक करोड़ रुपये की मानहानि का केस किया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट बिजेंद्र संभरवाल व एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed