फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lawyer's claim: Abhishek claims himself innocent, demands CBI probe

विजय नगर हत्याकांड : वकील बोले - अभिषेक ने खुद को बताया बेकसूर, सीबीआई जांच की मांग

Sun, 12 Sep 2021 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Lawyer's claim: Abhishek claims himself innocent, demands CBI probe
रोहतक। शहर के विजय नगर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू मलिक से शनिवार को उसके वकील ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद वकील एडवोकेट मोहित वर्मा का दावा है कि अभिषेक ने खुद को बेकसूर बताया है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन को पत्र लिखकर मामले में सीबीआई जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा का कहना है कि मामले की जांच अभी चल रही है। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है। दूसरा, कभी आरोपी यह थोड़ा कहता है कि उसने जुर्म किया है। बाकी पुलिस सुबूत के साथ अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि 27 अगस्त को प्रॉपर्टी डीलर विजय नगर निवासी बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली, बेटी नेहा व सास रोशनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने बबलू पहलवान के बेटे 20 वर्षीय अभिषेक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे पांच दिन के रिमांड पर लेकर खुलासा किया था कि अभिषेक के अपने दोस्त उत्तराखंड निवासी कार्तिक से संबंध हैं। उसे देने के लिए ही वह पिता से पैसे मांग रहा था। पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। इससे नाराज होकर अभिषेक ने अपने माता-पिता, बहन व नानी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल अभिषेक न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed