फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Laser show: Children showed their talent by becoming Ram, Sita and Hanuman

लेजर शो : राम, सीता और हनुमान बन बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 25 Jan 2024 04:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Laser show: Children showed their talent by becoming Ram, Sita and Hanuman
रोहतक। एसआरएस पब्लिक स्कूल आईएमटी में बुधवार को अमर उजाला की ओर से सबमें राम सबके राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां विद्यार्थियों के लिए लेजर शो का आयोजन किया गया था। लेजर शो का लुत्फ उठाने के साथ बच्चों ने फैंसी ड्रेस स्पर्धा में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पर्धा में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी रामायण के पात्रों की वेशभूषा में कार्यक्रम में पहुंचे थे। राम, सीता, हनुमान, रावण, जटायु, मंथरा के वेश में विद्यार्थियों की उपस्थिति से माहौल राममय बन गया।
विज्ञापन

लेजर शो और फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राकेश सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। ओशो ज्ञान विज्ञान संस्था के संचालक स्वामी गोविंद करतार व कवि विरेंद्र मधुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्कूल निदेशक निर्मल शर्मा, स्कूल प्राचार्य डॉ. सुमित शर्मा व उपप्राचार्य डॉ. सुनीता कौशिक ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में एसआरएस, मॉडल स्कूल अंबेडकर चौक, स्कॉलर रोजरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड समेत कई स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों में नृत्य व अन्य प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन


मर्यादापुरुषोत्तम बन अहंकार त्यागने का दिया संदेशस्कूली विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस स्पर्धा में हिस्सा लिया। मंच पर कोई राम बना तो कोई सीता। कोई शबरी तो कोई मंथरा, रावण, हनुमान के पात्र में भी बच्चे नजर आए। इनके संवाद ने हंसी-हंसी में गहरा संदेश भी दिया। किसी ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम सा जीवन जीने तो किसी ने रावण सा अहंकार त्यागने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों का आकलन कर उनमें से विजयी प्रतिभागी चुनने की जिम्मेदारी निर्णायक मंडल ने निभाई। इसमें एफडीडीआई के स्टूडेंट एफेयर एंड एग्जामिनेशन हेड संदीप बेनीवाल व दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी पंडित मनोज कुमार मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेजर शो ने विद्यार्थियों को लुभाया
कार्यक्रम में बच्चों को लेजर शो दिखाया गया। इसमें रामायाण, शिव तांडव, गणेश वंदना, राम का परिचय दर्शाया गया। रंग बिरंगी रोशनी के शो को बच्चों ने खूब पसंद किया। अंत में बच्चों को बीन शो दिखाया गया। इसमें लेजर लाइट व संगीत का तालमेल आकर्षण का केंद्र रहा।


अयोध्या में राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा राम राज्य का आगाज है। इसी कड़ी में कार्यक्रम के रूप में आहुति डाली गई है। इस तरह के आयोजन करते रहेंगे, ताकि सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगे और बेहतर समाज का निर्माण हो। व्यस्तता के इस दौर में विद्यार्थी जीवन के लिए यह लाभप्रद आयोजन रहा। इससे विद्यार्थियों को आदर्श जीवन व आदर्श नागरिक बनने की सीख मिलती है।
-डॉ. सुमित शर्मा, प्राचार्य, एसआरएस पब्लिक स्कूल।
........

राम सबमें राम सबके
अयोध्या में राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नए युग की शुरुआत है। इसे एक तरह से कलयुग का समापन कहा जा सकता है। राम सबमें हैं। राम सबके हैं। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी पता होना चाहिए। इसके लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं।

-स्वामी गोविंद करतार, संचालक, ओशो ज्ञान विज्ञान संस्था।
........

बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन
अयोध्या में राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सभी के लिए यादगार पल रहेगा। यह हम सबकेे लिए सौभाग्यपूर्ण है। इस मंच पर बच्चों की ओर से रामायण के पात्रों के रूप में दर्शाई गई प्रतिभा सराहनीय है। बच्चों की प्रतिभा अविस्मरणीय व मनमोहक रही। छोटे-छोटे बच्चों ने छोटी-छोटी बातों से बड़े संदेश देने का प्रयास किया है। यह सराहनीय है। हमें भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र का अनुसरण करना चाहिए।
-राकेश सैनी, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम।
..........

फैंसी ड्रेस स्पर्धा का परिणाम
- माॅडल स्कूल की छात्रा जिया प्रथम।
- एसआरएस पब्लिक स्कूल की छात्रा आशिमा द्वितीय।
- स्कॉलर रोजरी स्कूल की छात्रा भावनी तृतीय।
- मॉडल स्कूल का छात्र यश वर्मा चतुर्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed