फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lambodars are enshrined in pandals and houses, worshiped

पंडालों व घरों में विराजे लंबोदर, हुई पूजा-अर्चना

Sat, 11 Sep 2021 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Lambodars are enshrined in pandals and houses, worshiped
गणेश की प्रतिमा स्थापित करने से पहले निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। अमर उजाला
गणेश महोत्सव पर शुक्रवार को जगह-जगह विघ्नहर्ता के जयकारों की गूंज रही। शहर में विभिन्न स्थानों पर कलश यात्रा निकाली गई और विभिन्न पंडालों व घरों में भक्तों ने लंबोदर की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर उनकी प्रतिमा स्थापित की। कलश यात्रा व गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान भक्तों ने फूलों व अबीर की होली खेली और भजनों के माध्यम से गणेश जी का स्वागत किया।
विज्ञापन

विद्या भारती हरियाणा प्रांत की ओर से संचालित शिक्षा भारती विद्यालय रामनगर रोहतक में मंगलकर्ता गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। विद्यालय की फाइन आर्ट्स की छात्राओं ने मिट्टी के गणेश बनाए और उनको सजाया। विद्यालय प्राचार्य ममता भोला ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई व शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रचार प्रमुख सरिता शर्मा ने गणेश पूजा की।
विज्ञापन

झज्जर चुंगी के पास ब्रह्मलीन श्री महंत बाबा विनोद गिरी महाराज की पुण्य स्मृति में 7वां श्री गणेश महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्री बालाजी गणेश मंडल द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि वैश्य एजूकेशन सोसाइटी एवं जैन सभा के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी नवीन जैन ने भगवान गणेश की शोभा यात्रा व कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार व समाजसेवी नवीन जैन ने श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव के नियमों का ध्यान में रखते हुए महोत्सव मनाने की अपील की। इस अवसर पर अमित मित्तल, राजेश, मनोज कुमार, सन्नी, पंकज खुराना, मोनू, मयंक, संजय पांचाल, गोलू, चीनू, संदीप, सन्नी कथूरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गणेश साईं भक्त युवा ट्रस्ट की ओर से 9वां विशाल गणपति महोत्सव मनाया गया। इसमें भक्तों ने ढोल व नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान राकेश गिरधर, उपप्रधान तरुण दुआ, खजांची पवन सहगल, नंद दुआ, ललित, गगन, सोनू गिरधर, गौतम, भारत, शिवम, मनु, आकाश, अंकित, कर्ण आदि मौजूद रहे।
78 संघ ने सोहम मंदिर से पांच महिलाओं के साथ कलश यात्रा निकाली और गजानन को एक भक्त के घर विराजमान किया। संघ के सदस्यों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए इस साल बड़ा आयोजन नहीं किया गया है।
दुर्गा कॉलोनी स्थित श्री शिशु दुर्गा मंदिर में गणेश महोत्सव धूूमधाम से मनाया गया। मंदिर में गणपति आगमन पर नगर फेरी निकाली गई। इसमें पंडित दामोदर प्रसाद वृंदावन के सानिध्य में भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा निकाली। इसमें गुलशन मान, सीए विजय ठेकेदार, विजय ठेकेदार, प्रवीण सैनी, अमित सारथी, पवन कश्यप, धर्मेंद्र ठेकेदार आदि मौजूद रहे। आर्य नगर स्थित रघुनाथ मंदिर में नौंवा गणेश महोत्सव मनाया गया। यहां महिला भक्तों ने कलश यात्रा निकाली और मंदिर में गणपति को विराजमान किया।
डीएलएफ रेजिडेंसियल वेलफेयर एसोसिएशन गणेश सेवा समिति ने 31 महिलाओं के साथ महामंडलेश्वर कर्णपुरी महाराज के सानिध्य में बाबा बालकपुरी डेरा से कलश यात्रा निकाली और डीएलएफ पार्क में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की। भारत गिरधर ने बताया कि शाम सात बजे से दस बजे तक रोजाना आरती होगी। इसके अलावा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम केे साथ झांकियां निकाली जाएंगी।
विश्व मैत्री मिशन महिला मंडल की ओर से 11वां गणपति महोत्सव संतलाल सेवा सदन नजदीक भजनाश्रम जनता कॉलोनी में मनाया जा रहा है। इसमें मंडल की ओर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 110 महिलाओं ने भाग लिया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कलश यात्रा महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज के सानिध्य में निकाली गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन, सुभाष गुप्ता, ईश्वर भारती, प्रधान मंजू गर्ग मौजूद रही। कलश यात्रा देवी चौक से शुरू होकर वैश्य व्यायाम शाला, जनता कॉलोनी से होती हुई संतलाल सेवा सदन में पहुंची।
गणपति विराजमान, विसर्जन की जगह तय नहीं
शहर में हजारों की संख्या में पंडालों से अधिक घरों, मंदिरों में गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। हर जगह गणपति महाराज विराजमान हो गए हैं, लेकिन विसर्जन के लिए अभी जगह नहीं है। हर साल गौकर्ण तीर्थ के पवित्र तालाब पर गणपति विसर्जन प्रशासन करवाता है। लेकिन कोरोना के चलते पिछले दो सालों से ऐसा नहीं हो रहा है। भक्त चोरी छिपे नहरों में गणपति विसर्जन करते हैं।

गणपति विसर्जन कराने के लिए नहीं मिले हैं निर्देश : कपिलपुरी
गौकर्ण धाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कपिलपुरी ने बताया कि प्रशासन की ओर से गणपति विसर्जन करवाने के लिए गौकर्ण तालाब को तैयार करवाने के कोई निर्देश नहीं हैं। यदि सरकार व प्रशासन कोई निर्देश जारी करता है तो ही व्यवस्था की जाएगी। विसर्जन की अनुमति देने पर हजारों की संख्या में गणेश भक्त पहुंचते हैं, इसलिए व्यवस्था संभालना मुश्किल हो जाता है। भक्तों से अपील है कि कोरोना की आशंकित लहर को देखते हुए सुरक्षापूर्ण तरीके से गणेश महोत्सव मनाएं। जिन भक्तों ने घरों में गणपति को विराजमान किया है वह घर पर नए गमले या बडे़ पात्र में भगवान गजानन का विसर्जन कर उन्हें विदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed