फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kushal, who returned after winning a gold medal in archery at the World University Games, was honored at MDU

Rohtak News: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीत कर लौटे कुशल का एमडीयू में हुआ सम्मान

Tue, 05 Aug 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 05 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Kushal, who returned after winning a gold medal in archery at the World University Games, was honored at MDU
एमडीयू में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के तीरंदाजी में स्वर्ण पदक विजेता कुशल दलाल का गुलदस्ता दे
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के छात्र कुशल दलाल ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण व रजत पदक जीता है। देश, प्रदेश व विश्वविद्यालय का मान बढ़ाने वाले इस छात्र का विश्वविद्यालय पहुंचने पर विशेष स्वागत किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने खिलाड़ी को सम्मान किया।
विज्ञापन



कुलपति ने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि भारत के युवाओं के आत्मविश्वास व दृढ़ संकल्प की प्रतीक है। कुशल ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। समारोह में कुशल के किसान पिता संदीप दलाल की उपस्थिति ने क्षण को भावनात्मक बना दिया। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक, रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत, खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल, जनसंपर्क निदेशक प्रो. आशीष दहिया व विवि के खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ी को सराहा।
विज्ञापन


जनता कॉलेज बुटाना के बीएससी फाइनल वर्ष के छात्र कुशल दलाल ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed