फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kundu said, do not put any flag here, let it be the movement of farmers

कुंडू बोले, यहां कोई झंडा न लगाए, इसे किसानों का आंदोलन रहने दो

Sat, 26 Sep 2020 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Kundu said, do not put any flag here, let it be the movement of farmers
Kundu said, do not put any flag here, let it be the movement of farmers
महम। महम क्षेत्र के किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव भैणी महाराजपुर व बहुअकबरपुर के पास जलेबी मोड़ पर धरना दिया। इस दौरान महम के विधायक बलराज कुंडू गांव बहुअकबरपुर में चल रहे धरने में बैठे किसानों को समर्थन देने के बाद गांव भैणी महाराजपुर पहुंचे। धरना स्थल पर किसान सभा के सदस्य कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा लेकर मौजूद थे। विधायक ने कहा कि यहां पर किसी प्रकार का कोई झंडा न लगाए। इसे केवल किसानों का आंदोलन रहने दो। इस बात पर वहां धरना दे रहे लोगों ने विधायक का विरोध शुरू कर दिया। पांच मिनट बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद किसानों ने बामल से आए पहलवान को बोलने के लिए माइक पर आने को कहा। भाषण दे रहे भिवानी जिले के गांव बामल के युवक के भाषण से नाराज होकर विधायक बलराज कुं डू ने युवक से माइक छीन लिया। उससे कहा कि आप यहां पर राजनीति न करो। जहां से आप आए हो वहां पर सभी रोड खुले हैं। वहां पर जाम क्यों नहीं लगाया। इस बात पर किसान सभा के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने विधायक बलराज कुंडू के साथ धक्का-मुक्की करते हुए वापस जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए। हंगामा होने की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी नवीन जाखड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों का शांत करवाया। हंगामे से नाराज होकर विधायक बलराज कुंडू बिना भाषण दिए ही वहां से चले गए। उन्होंनेे ने कहा कि किसानों की वोट से जीतने वाले नेता किसानों की आवाज उठाने की बजाय आंदोलन में असामाजिक तत्वों को भेजकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं धरने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके अलावा किसानों ने एंबुलेंस व सैनिक वाहनों का आवागमन प्रभावित न हो सके इसके लिए व्यवस्था की थी। धरने के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी न हो सके इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed