फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kosli has not been developed for last 10 years: Jagdish Yadav

10 वर्षों से कोसली का नहीं हो पाया विकास : जगदीश यादव

Sun, 15 Sep 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 15 Sep 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Kosli has not been developed for last 10 years: Jagdish Yadav
फोटो : 25रेवाड़ी। कार्यकर्ताओं से बातचीत करते जगदीश यादव। स्रोत: पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। पिछले 10 वर्षों में कोसली में जो विकास होना चाहिए, वह नहीं हो पाया। यहां समस्याओं का अंबार है। ये बातें बेरली पेट्रोल पंप के पास कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कोसली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने कहीं।

उन्होंने स्थानीय लोगों से बात भी की। कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। यहां 10 वर्षों से अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए। भाजपा काम में विश्वास नहीं रखती थी जिससे यहां विकास का पहिया रुक गया है। कांग्रेस की तरफ से इस क्षेत्र की समस्याओं को खत्म करते हुए विकास का एक नया दौर शुरू किया जाएगा। उन्हें सभी वर्गों का जो स्नेह मिला है, उसे ताउम्र नहीं भूलेंगे। जनता के सहयोग से वो कोसली क्षेत्र में कुछ नया करके दिखाएंगे। सरकार बनने के बाद इस क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद रहेंगी। जगदीश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से काफी परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed