{"_id":"69dd362cfcb2f9cf900f919d","slug":"kisan-sabha-strongly-condemned-the-notices-and-arrests-of-labour-leaders-rohtak-news-c-17-roh1020-839429-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मजदूर नेताओं को नोटिस व गिरफ्तारियों के खिलाफ किसान सभा ने जताई कड़ी निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मजदूर नेताओं को नोटिस व गिरफ्तारियों के खिलाफ किसान सभा ने जताई कड़ी निंदा
विज्ञापन
रोहतक। मानेसर पुलिस ने मजदूर नेताओं को नोटिस जारी करने और गुड़गांव-मानेसर क्षेत्र में मजदूरों की गिरफ्तारी व दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा, हरियाणा ने कड़ी निंदा की है।
प्रेस बयान जारी करते हुए किसान सभा के राज्य प्रधान बलबीर सिंह और महासचिव सुमित दलाल ने कहा कि मानेसर-गुड़गांव जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत मजदूर लंबे समय से शोषण, असुरक्षित परिस्थितियों और बेहद कम वेतन पर काम करने को मजबूर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने लागू किए गए चार लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और उन्हें यूनियन बनाने के अधिकार से वंचित करते हैं। मजदूर संगठन सीटू की ओर से मजदूरों के हकों की आवाज उठाने पर मानेसर पुलिस की ओर से सीटू महासचिव जयभगवान और कोषाध्यक्ष विनोद कुमार को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
55 से अधिक मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 20 महिला श्रमिक भी शामिल हैं। रात के समय भी मजदूरों की गिरफ्तारी की गई। किसान सभा ने मांग की है कि मजदूर नेताओं को नोटिस भेजना तुरंत बंद किया जाए, गिरफ्तार सभी मजदूरों और महिला श्रमिकों को रिहा किया जाए व उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं।