फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kisan Sabha protested against crop procurement rules in Sampla Mandi.

Rohtak News: सांपला मंडी में किसान सभा ने किया फसल खरीद नियमों का विरोध

Sun, 05 Apr 2026 10:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha protested against crop procurement rules in Sampla Mandi.
सांपला मंडी पहुंचे किसान सभा के लोग
सांपला। अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी रविवार को सांपला मंडी पहुंचे। उन्होंने सरकार की ओर से गेहूं खरीद में लागू किए गए नए नियमों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की परेशानी को बढ़ाने की बजाय कम करे और किसान विरोधी नईं नियम वापिस ले अन्यथा किसान मंडी गेटों पर धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


जिला प्रधान सुनील मलिक ने बताया कि मंडियों में गेहूं खरीद के लिए लागू किए गए नए नियम जिसमें ट्रैक्टर प्लेट का होना, पंजीकृत किसान का बायोमेट्रिक मिलान यानी अंगूठा लगवाना या आंखें स्कैन करना, गुणवत्ता का बहाना, फसल पंजीकरण आदि नियम किसान विरोधी है। इनसे मंडियों के गेट पर किसान लंबी लाइनें लगाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


हालत ये हैं कि अभी तक जितना गेहूं मंडियों में आया है उसका मिलान न होने से किसान परेशान हैं। फसल की पूरी खरीद नहीं हो पाई। ऊपर से मौसम की मार भी जारी है इसलिए सरकार को किसान हित में सोचना चाहिए और इन नियमों को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा ने कहा कि सरकार के मंडियों में प्रबंध भी अधूरे हैं मंडियों में खुले में गेहूं है इसलिए सरकार जल्द खरीद सुनिश्चित कर उठान को तेज करें। इस मौके पर जिला उपप्रधान प्रीत सिंह, नरेंद्र मलिक, अशोक राठी, वेदपाल, जयभगवान, सुमित दलाल, सुभाष व नवीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed