{"_id":"5f9c6bd68ebc3e9b804f2ded","slug":"kidnapping-of-4-year-old-child-two-women-policemen-in-plain-clothes-interacted-with-divyansh-mla-khatak-was-also-found-rohtakcity-news-rtk5808064175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादे कपड़ों में दो महिला पुलिसकर्मियों ने दिव्यांश से की बातचीत, विधायक खटक भी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादे कपड़ों में दो महिला पुलिसकर्मियों ने दिव्यांश से की बातचीत, विधायक खटक भी मिली
विज्ञापन
Kidnapping of 4-year-old child: Two women policemen in plain clothes interacted with Divyansh, MLA Khatak was also found
रोहतक। काहनौर में किराना व्यापारी के 4 वर्षीय बेटे दिव्यांश को अगवा कर 5 करोड़ की फिरौती मांगने और फिर दिव्यांश को खेतों में संदिग्ध अवस्था मेें छोड़ जाने के मामले में शुक्रवार को व्यापारी के घर काफी हलचल रही। दिनभर आने जाने वाले लोगों का तांता रहा। हर कोई दिव्यांश से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी उसकी जुबानी सुनना चाहते हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना से सीख लेते हुए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को दो महिला पुलिसकर्मियों ने सादे कपड़ों में दिव्यांश से बातचीत कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की। इसके अलावा कलानौर विधायक शंकुतला खटक ने दिव्यांश और उसके माता पिता से मुलाकात की। पुलिस प्रशासन से भी जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की। इधर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की कई टीम ने साइबर एक्सपर्ट के सहारे काहनौर में एरिया में छापामारी की और संदिग्धों से पूछताछ की।
रात 12 बजे से तीन बजे तक के समय का खासतौर से सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस को दी शिकायत में काहनौर के शंकर लाल चचड़ा ने बताया था कि उसकी कलानौर के मेन बाजार में किराना की दुकान है। बुधवार रात को करीब 10 बजे वो अपने परिवार के साथ घर पर सो गया। एक कमरे में उसकी मां सत्यवती सो रही थी। साथ लगते दूसरे कमरे में वो, उसकी पत्नी नीलम और 4 साल का बेटा दिव्यांश उर्फ दुग्गू बेड पर सो रहे थे। शंकरलाल के अनुसार रात करीब 12 बजे उसके बेटे ने उससे पानी मांगा था। वो उसे पानी पिलाकर सो गया। इसके बाद करीब 2.38 पर उसकी आंख खुली तो उसका बेटा बेड पर नहीं था। उसे घर में तलाशा लेकिन नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को जगाया और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस इस पूरे मामले में रात 12 बजे से लेकर 3 बजे तक की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। क्षेत्र में बहुत ही कम सीसीटीवी हैं, जहां लगा दिख रहा है, पुलिस वहीं की फुटेज चेक कर रही है।