{"_id":"6808052245a51b88f2050c67","slug":"kidnapped-student-in-car-tied-her-hands-and-legs-with-scarf-tried-to-force-her-rohtak-news-c-17-roh1020-639019-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छात्रा का कार में अपहरण कर दुपट्टे से हाथ-पैर बांधे, जबरदस्ती का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छात्रा का कार में अपहरण कर दुपट्टे से हाथ-पैर बांधे, जबरदस्ती का प्रयास
विज्ञापन
रोहतक। नेकीराम कॉलेज की एक दलित छात्रा को उसके ही दोस्त ने अपहरण कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने दुपट्टे से छात्रा के हाथ-पैर बांधकर मारपीट की। घटना सोमवार दिन में हुई। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण, एससी/एसटी एक्ट एवं अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी जिला झज्जर के बरहाणा गांव निवासी अमन के साथ दोस्ती थी। उसने अमन की हरकतों को देखकर उससे दूरी बनानी शुरू कर दी, लेकिन वह लगातार मैसेज करके दबाव बनाता रहा और उसकी बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को वह नेकीराम कॉलेज पहुंची तो अचानक वह उसके पास कार लेकर आया और जबरन उसे कार में अपहरण करके ओमैक्स सिटी में अपने दोस्त के फ्लैट ले गया। वहां पर जबरदस्ती की और विरोध करने पर उसके ही दुपट्टे से हाथ-पैर बांधकर बुरी तरह से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी।
-- -- -- -- -- --
छात्रा की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- परमजीत कौर, प्रभारी महिला थाना।
-- -- -- -- -- -- -
फब्ती कसने का विरोध करने पर छात्रा को पीटा, 4 युवकों के खिलाफ मुकदमा
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला विद्यालय की एक छात्रा को युवकों की फब्ती कसने का विरोध करना भारी पड़ गया। मनचले युवकों ने छात्रा के साथ मारपीट कर दी। छात्रा को धक्का दिया तो सिर बिजली के खंभे में जाकर लगा। इससे उसके सिर में चोट आई है। आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी कि उसका अपहरण करके कहीं का नहीं छोड़ेंगे। घटना 8 अप्रैल को हुई थी और अब पीड़ित छात्रा ने चार युवकों के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाना में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जिले के एक कस्बा निवासी पीड़ित छात्रा का आरोप है कि 8 अप्रैल को घर जाने के लिए कॉलेज के गेट नंबर तीन के सामने बस के इंतजार में खड़ी थी। उसी दौरान एक निजी बस की पिछली खिड़की में खड़े होकर कुछ युवक वहां से गुजरे तो उन्होंने कुछ अपशब्द कहे। इसका उसने विरोध किया और पुलिस को शिकायत देकर सबक सिखाने की चेतावनी दी। बस कुछ कदम आगे जाकर रुक गई तो उसमें से गुढ़ाण गांव निवासी अंशुल, झासी, सीटू और कटेसरा निवासी प्रवेश आदि आए। वे गाली-गलौज करने लगे तो फिर मैंने विरोध किया। अंशुल ने उसके साथ मारपीट की और धक्का दे दिया। इससे वह पास में बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे उसके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद आरोपी उसका अपहरण कर जीवन बर्बाद करने की धमकी देते हुए भाग गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छात्रा की शिकायत पर चार युवकाें के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट।