फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kidnaping rumour in rohtak

मामा समझ बेटी को भेजा, पता चला तो लघु सचिवालय में अपहरण का हड़कंप

Tue, 12 Jan 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 12 Jan 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
kidnaping rumour in rohtak
लघु सचिवालय में सोमवार को 12 वर्षीय बेटी के अपहरण से हंगामा मच गया। मां को पता चलने पर वह बेसुध हो गई। इस बीच लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अपहरण की सूचना मिलते ही डीएसपी बिजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और महिला को पुलिसकर्मियों के साथ महिला थाने भेजा।
विज्ञापन


लघु सचिवालय के पास से बच्ची के अपहरण से पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। हालांकि एक घंटे बाद पता चला कि जो व्यक्ति बच्ची को बाइक से ले गया था उसने बसंतपुर में रहने वाले मामा के यहां उसे छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


निंदाना निवासी महिला संतोष बेटी प्रीति (12) और बेटे (5) के साथ लघु सचिवालय स्थित बैंक से एटीएम कार्ड लेने आई थी। सुबह संतोष घर से निकली तो बसंतपुर में रहने वाले भाई ने फोन करके कहा कि वह प्रीति को घर ले जाएगा। भाई ने सुखपुरा चौक पर मिलने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष पुराना बस स्टैंड पर उतरकर पैदल सुखपुरा चौक की तरफ चल दी। प्रीति ने मोबाइल से मामा को फोन करके लोकेशन पूछा तो उन्होंने चौक पर पहुंचने को कहा। इस बीच एक हेलमेट लगाकर बाइक सवार युवक वहां से गुजरा तो प्रीति ने मामा समझकर उसे हाथ दिया।


इस पर बाइक सवार ने भी उसे बैठा लिया और चल दिया। संतोष ने समझा कि प्रीति अपने मामा के साथ गई। लघुसचिवालय पहुंचने पर जब भाई ने पूछा कि प्रीति कहां है। इस पर संतोष बोली, कि वह तेरे ही साथ गई थी। मामा के इंकार करने पर संतोष अपहरण की आशंका के चलते बेसुध होकर गिर गई।

होश में आने पर वह बिलखने लगी। तभी डीएसपी हेड क्वार्टर बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को अपनी गाड़ी से महिला थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed