फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Khel Kranti Foundation will form a union in the interest of sports and players

Rohtak News: खेल क्रांति फाउंडेशन खेल व खिलाड़ियों के हित में बनाएगी यूनियन

Fri, 30 Aug 2024 03:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Khel Kranti Foundation will form a union in the interest of sports and players
29सीटीके20- पत्रकारों से बातचीत करते खेल क्रांति फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश नांदल। स्रोत
रोहतक। खेल दिवस के दिन खेल क्रांति फाउंडेशन ने देश में खेलों में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने व खिलाड़ियों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया है। खिलाड़ियों के साथ मिलकर चलने के लिए भारतीय खेल यूनियन की शुरुआत का भी दावा किया गया है।
विज्ञापन

खेल क्रांति के प्रधान प्रवेश नांदल ने बताया कि खेल क्रांति फाउंडेशन ने 16 जनवरी से 6 फरवरी तक हरियाणा में खेल सशक्तीकरण यात्रा की। इससे एक चीज तो साफ हो गई कि सरकार ने पिछले कुछ साल में हरियाणा में खेलो के स्तर को गिराने का काम किया है। पिछले 10 वर्षों में सरकार ने एक भी स्टेडियम बनाकर खिलाड़ियों को नहीं दिया। स्टेडियम पिछली सरकारों ने बनाए थे, उनकी हालत खस्ता है। सरकार ने जितना पैसा खेलों की उपलब्धि गिनने में लगाया है, उतना पैसा खेलों के उत्थान में लगा देती तो खेल व खिलाड़ियों की इतनी बुरी हालत नहीं होती। सरकार ने पिछले 10 वर्षों में खेलों में की गई आधी से ज्यादा घोषणाओं पर काम भी शुरू नहीं हुआ है। अधिकारियों व कोच की नाक के नीच खिलाड़ी स्टेरॉयड का उपयोग कर रहे हैं। इंजेक्शन व दवाएं बड़ी मात्रा में प्रयोग हो रहे हैं। खिलाड़ियों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ अधिकारियों व प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं करने के कारण बहुत से खिलाड़ी खेल छोड़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed