{"_id":"6783dc2e967884a33c07d276","slug":"kharmas-will-end-from-tomorrow-shehnai-will-play-from-16th-rohtak-news-c-17-roh1020-580093-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कल से समाप्त होगा खरमास, 16 से बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कल से समाप्त होगा खरमास, 16 से बजेगी शहनाई
विज्ञापन
12सीटीके11..आचार्य मनोज मिश्र। स्रोत : मंदिर
रोहतक। 14 जनवरी से खरमास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक शुरू हो जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास में सूर्य देव की ऊर्जा की प्रभावशीलता कम हो जाती है। इस दौरान किए गए किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य का शुभ परिणाम नहीं मिलता। यही कारण है कि खरमास में शुभ व मांगलिक कार्यों को करने की मनाही रहती है। 15 दिसंबर 2024 से खरमास की शुरुआत हुई थी। कल से यह समाप्त हो जाएगा।
दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि खरमास को धनु संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इन दिनों सूर्य देव बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करते हैं। साथ ही इस अवधि में सूर्य देव की पूजा-अर्चना करना काफी शुभ माना जाता है।
-- -15 दिसंबर को हुई थी खरमास की शुरुआत
15 दिसंबर 2024 से खरमास की शुरुआत हुई थी। इसका समापन मंगलवार 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन होने जा रहा है। मकर संक्रांति वह दिन है, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। ऐसे में इस दिन के बाद से शुभ व मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
-- हो सकेंगे मांगलिक कार्य
मंगलवार को खरमास की समाप्ति के बाद धार्मिक व मांगलिक कार्य जैसे वैवाहिक कार्यक्रम, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्कार आदि किए जा सकेंगे। साथ ही नए वाहन, घर, प्रॉपर्टी खरीदना व नए काम की शुरुआत करना भी शुभ होता है।
-- -16 जनवरी से मार्च तक के विवाह मुहूर्त
विवाह मुहूर्त 16 जनवरी, 17 जनवरी, 18 जनवरी, 19 जनवरी, 21 जनवरी, 22 जनवरी, 24 जनवरी, 30 जनवरी, 2 फरवरी, 4 फरवरी, 7 फरवरी, 13 फरवरी, 14 फरवरी, 15 फरवरी, 18 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, 21 फरवरी, 25 फरवरी, 3 मार्च, 5 मार्च व 6 मार्च।
-- यह भी मुहूर्त हैं खास
गृह प्रवेश मुहूर्त : 15 जनवरी, 22 जनवरी, 24 जनवरी, 31 जनवरी, 7 फरवरी, 10 फरवरी, 15 फरवरी, 19 फरवरी, 21 फरवरी व 6 मार्च। उपनयन यज्ञोपवीत संस्कार :
मुहूर्त 15 जनवरी, 16 जनवरी, 31 जनवरी, 7 फरवरी, 9 फरवरी व 14 फरवरी। प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त : 15 जनवरी, 19 जनवरी, 22 जनवरी, 24 जनवरी, 31 जनवरी, 7 फरवरी, 10 फरवरी, 15 फरवरी, 19 फरवरी, 21 फरवरी, 23 फरवरी व 6 मार्च।