{"_id":"67fc1938a6c669e7dc0d81ec","slug":"khalsa-is-my-special-form-the-congregation-was-delighted-to-hear-this-rohtak-news-c-17-roh1020-633859-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खालसा मेरो रूप है खास सुनकर निहाल हुई संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खालसा मेरो रूप है खास सुनकर निहाल हुई संगत
विज्ञापन
13सीटीके26...गुरुद्वारा सोमा शाह कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।
रोहतक। बैसाखी और खालसा साजना दिवस का पावन पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व स्थानीय डीएलएफ कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा बाबा सोमा शाह में एक विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। दूर-दूर से पहुंची संगत ने दरबार साहिब में माथा टेक कर सुख-शांति की अरदास की। रंग बिरंगी लाइट व विभिन्न प्रकार के फूलों से सजे दरबार हाॅल में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
हेड ग्रंथी भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि सबसे पहले 11 अप्रैल को प्रारंभ किए गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। इसके बाद कीर्तन समागम में हजूरी रागी बीबा मनजोत कौर ने अपनी मधुर वाणी में इन्हीं की किरपा के सजे हम हैं, खालसा मेरो रूप है खास सहित अन्य शब्द पेश कर संगत को निहाल किया। भाई अमनदीप सिंह दिल्ली वाले ने वड्डा मेरा गोविंद व भाई सुखविंदर सिंह नाभा वाले ने खालसा अकाल पुरख की फौज, जय जय जग तारण जैसे मनमोहक शब्द गाकर गुरु की महिमा का बखान किया और बैसाखी की महत्ता पर प्रकाश डाला।
नन्हे बच्चों प्रभजस सिंह, गगनदीप सिंह, नव्या, अंश, मनमीत व बीबियों के जत्थे ने भी कीर्तन किया। कीर्तन समागम उपरांत श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। इस दौरान सरदार चरण शाह सिंह, गुरमीत शाह सिंह, सरदार लाभ सिंह, कुलदीप सिंह सोनी, सरदार हरिंद्र सिंह, वीरेंद्र गोसाई, हरजीत कौर, सोनिया, अरविंदर कौर, रविंदर कौर, सरदार जीत शाह, नेहा, इशिता, कपिल बजाज, पीयूष, मनीष बजाज, महेश चिटकारा, प्रीति, हरलीन कौर, सान्या सहित अन्य सेवादार व सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।