फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Karuna has become the savior of the voiceless, feeding more than 200 animals every day.

Rohtak News: बेजुबानों की मसीहा बनीं करुणा, रोज 200 से ज्यादा जानवराें को खिलाती हैं खाना

Tue, 02 Jun 2026 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Karuna has become the savior of the voiceless, feeding more than 200 animals every day.
करुणा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। सेक्टर-1 निवासी करुणा ने बेजुबान जानवरों की सेवा को अपना जीवन मिशन बना लिया है। पिछले पांच वर्षों से वे लगातार कुत्तों और अन्य जानवरों की देखभाल कर रही हैं और अपने स्तर पर उन्हें नया जीवन दे रही हैं।



करुणा ने कहा कि बचपन से ही उनका मन खिलौनों में नहीं बल्कि बेजुबान जानवरों के साथ जुड़ा रहा। यही लगाव धीरे-धीरे उनकी जिंदगी का मकसद बन गया। आज वे रोजाना 200 से अधिक जानवरों को भोजन करवाने के साथ-साथ उनके इलाज की व्यवस्था भी करती हैं।
विज्ञापन




करुणा 12 वर्षों से एक निजी स्कूल में पढ़ा रही हैं और अपनी आय से ही इस सेवा कार्य को चला रही हैं। अब तक वे 100 से ज्यादा कुत्तों का बधियाकरण भी करवा चुकी हैं जिससे उनकी सुरक्षा और संख्या नियंत्रण में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






खेत में बनाया शेल्टर, 25 जानवरों की देखभाल



बैंसी स्थित अपने खेत में उन्होंने एक छोटा सा शेल्टर होम बनाया हुआ है। जहां करीब 25 कुत्ते और बिल्लियां रह रहे हैं। इनमें कई जानवर अंधे, अपाहिज या घायल हैं जिन्हें लोग बेसहारा छोड़ चुके थे। करुणा उन्हें रेस्क्यू कर शेल्टर में लाकर उनकी देखभाल करती हैं।




लोग पालते हैं, फिर छोड़ देते हैं जानवर



करुणा ने बताया कि कई लोग कुत्तों को पाल तो लेते हैं लेकिन जब वे बीमार हो जाते हैं या ज्यादा बच्चे होते ही उन्हें सड़क पर छोड़ देते हैं। ऐसे में इन बेजुबानों की जिम्मेदारी समाज को समझनी होगी। इस नेक कार्य में उनके दोनों बेटे एकलव्य और शौर्य भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ देते हैं। करुणा कहती हैं कि जब कोई डरा हुआ जानवर धीरे-धीरे भरोसा करने लगता है तो वही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed