फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   karate will include in syllabus

स्कूल-कॉलेजों में कराटे सिखाएं

Mon, 16 Dec 2013 10:43 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
karate will include in syllabus
देश और प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व अपराधों को लेकर ऑल
विज्ञापन
इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन की प्रदेश कमेटी ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।

नुक्कड़ नाटक के बाद आर्गेनाइजेशन ने लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और पाठ्यक्रम में कराटे को शामिल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जस्टिस वर्मा कमेटी की सिफारिशें को तुरंत लागू किया जाए। साथ ही दुराचार के मामलों के निपटारों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जा सके।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 30 दिसंबर को संसद पर होने वाले प्रदर्शन पर आर्गेनाइजेशन के सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रदेशाध्यक्ष हरीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश कमेटी के सदस्य शीला बाईपास पर एकत्रित हुए। सदस्यों ने शीला बाईपास, सोनीपत स्टैंड, भिवानी स्टैंड और गोहाना अड्डा पर महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार व अपराधों को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।


प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि स्कूल और कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में छात्राओं को आत्मरक्षा (जूडो और कराटे) का प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही अश्लील वेबसाइटों, विज्ञापनों और फिल्मों पर रोक के साथ-साथ ड्रग्स और शराब की बिक्री पर भी रोक लगाई जाएगी। इस मौके पर कविता, उमेश कुमार, कुलदीप, प्रतिभा, अनिल और संदीप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed