फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kalash Yatra started with musical instruments and devotion

Rohtak News: गाजे-बाजे और भक्तिभाव से निकली कलश यात्रा

Sat, 27 Apr 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra started with musical instruments and devotion
26सीटीके10...माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर के पास कलश यात्रा निकालते श्रधालु । संवाद
रोहतक। संकट मोचन मंदिर में गुरुमां साध्वी गायत्री के आठवें निर्वाण दिवस पर 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी और महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। यात्रा में मंगल गीत गाकर, गाजे-बाजे व बैंड बाजों की धुन पर भक्त भजन-कीर्तन पर झूमे। इसके बाद सुंदरकांड पाठ किया गया। कथा व्यास प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा व भजनों से भक्तों को रसपान कराएंगे। स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज ने भक्तों को कथा में आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बाबा गुलाब पुरी की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। पंडित अशोक शर्मा ने आरती की। भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज लगाया जाएगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
कार्यक्रम में आज शनिवार को सुबह 10 से 1 बजे तक चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसमें सीएमओ डॉ. अनिल बिरला व सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर निशुल्क मरीजों का उपचार करेंगे। मरीजों का बीपी, शुगर, टेस्ट की जांच होगी व उन्हें दवाइयां भी निशुल्क वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed