{"_id":"6800048f5da34b08b20b38b8","slug":"kachcha-beri-road-dairy-operators-are-throwing-cow-dung-in-the-drains-rohtak-news-c-17-roh1020-635289-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कच्चा बेरी रोड... डेयरी संचालक नालियों में बहा रहे गोबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कच्चा बेरी रोड... डेयरी संचालक नालियों में बहा रहे गोबर
विज्ञापन
रोहतक। कच्चा बेरी रोड और डेयरी मोहल्ले की गलियों के हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। डेयरी संचालकों की ओर नालियों और सीवरेज में गोबर बहाया जा रहा है, जिससे मुख्य रास्तों पर पानी खड़ा रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान को लेकर निगम अधिकारियों ने भी दौरा किया था, लेकिन समाधान न हो सका।
शहर के लगभग डेयरी क्षेत्रों में लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। डेयरी संचालक गोबर नालियों में बहा रहे हैं। नालियों और सीवरेज ब्लाॅक होने की समस्या आ रही हैं। वहीं, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निगम की ओर से कई बार योजना बनाई जा चुकी है, लेकिन समाधान न के बराबर ही होता है। कच्चा बेरी रोड क्षेत्र में करीब 15 दिन पहले निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। गलियों में बहाए जा रहे गोबर को लेकर सख्त हिदायत भी दी थी।
साथ ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बाद भी यूं ही गलियों में गोबर और दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। कच्चा बेरी रोड पर मंडी और स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों व दुकानदारों का कहना है कि सुबह के समय मुख्य मार्गों पर काफी मात्रा में पानी खड़ा हो जाने से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। राहगीरों को निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सुबह-शाम पेयजल आपूर्ति के समय समस्या ओर बढ़ जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
नालियों के सुधार के लिए बनाया जा रहा एस्टीमेट
नगर निगम संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने बताया कि इलाके में डेयरी स्थानांतरण के लिए हिदायत दी गई हैं। कन्हेली रोड स्थित डेयरी कॉम्लेक्स में संचालकों को डेयरी आवंटित हैं, जो स्थानांतरित नहीं कर रहे उनसे जवाब मांगा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कच्चा बेरी रोड और डेयरी मोहल्ला क्षेत्र में नालियों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है।
-- -- -- -- --
वर्जन
कच्चा बेरी रोड और संबंधित क्षेत्र में कर्मचारियों की ओर समस्या का समाधान किया जा रहा है। डेयरी सिफ्टिंग को लेकर भी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। आमजन की समस्या को प्रमुखता से हल किया जाएगा।
- नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
-- -- -- -- -- -- -
ये बोले स्थानीय लोग
फोटो संख्या : 16सीटीके04
सीएम विंडो तक लगाई जा चुकी है, उसके बाद भी परिस्थितियों में सुधार नहीं हुआ है। नालियां और सीवरेज ब्लाॅक हैं। 6 महीने से लोग परेशान हैं, फिर भी अधिकारी गंभीर नहीं है।
-रविंद्र कुमार।
-- -- -- -- -- -- -
फोटो संख्या : 15सीटीके05
सफाई कर्मचारियों को समय पर सफाई करनी चाहिए। कच्चा बेरी रोड स्थित मंडी मोड़ से निकलने वाला हर व्यक्ति कतराता है। डेयरी संचालक निरंतर नालियों में गोबर बहा रहे हैं।
-सतपाल।
-- -- -- -- -- -- --
फोटो संख्या : 16सीटीके06
सुबह से समय दुकानों को खोलने से पहले खुद सफाई करनी पड़ती है। पूरा दिन गोबर की दुर्गंध आती है। अधिकारियों ने भी दौरा किया है, लेकिन समाधान न के बराबर ही हुआ है।
-हरबंस लाल, स्थानीय दुकानदार।