{"_id":"659aef3b978397b56c04554b","slug":"juice-seller-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-rohtak-news-c-17-roh1019-332682-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जूस विक्रेता की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जूस विक्रेता की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत
विज्ञापन
रोहतक। ओल्ड शुगर मिल के पास अज्ञात की वाहन ने जूस विक्रता 53 वर्षीय राजकुमार को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में एक ऑटो चालक ने निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से परिजन पीजीआई ले गए। उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, हरिसिंह कॉलोनी निवासी राहुल ने दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करता है। उसके चाचा राजकुमार ने सुनारिया चौक पर जूस की दुकान कर रखी है। शनिवार शाम छह बजे उसके चाचा राजकुमार हर रोज की तरह घूमने के लिए ओल्ड शुगर मिल के पास गए थे। किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उसके चाचा को टक्कर मार दी। एक आटो चालक उसके चाचा को गंभीर हालत में सुनारिया चौक स्थित निजी क्लीनिक में लेकर आया। उसने बताया कि किसी वाहन ने उसके चाचा को टक्कर मारी है। गंभीर हालत के चलते वह चाचा को पीजीआई ले गया, जहां उनकी मौत हो गई।