फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Joginder shine in ranji trophy match

रोहतक के छोरे जोगेंद्र ने टीम मुंबई को समेटा

Mon, 28 Oct 2013 11:28 PM IST
रोहतक/अनिल शर्मा
रोहतक/अनिल शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
Joginder shine in ranji trophy match
रणजी मैच में रोहतक के छोरे जोगिंद्र शर्मा की घातक गेंदबाजी के सामने
विज्ञापन
मुंबई की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। जोगिंद्र शर्मा ने 11 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट झटके और मुंबई की टीम 136 रन पर ढेर हो गए।


पहली पारी के आधार पर मुंबई ने दो रन की बढ़त हासिल की है। इसके बाद हरियाणा की टीम ने दूसरी पारी की शुरुआत की और मैच समाप्ति तक 9 विकेट खोकर 224 रन बना लिए थे। जहीर खान ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।

यूं बिखरी मुंबई की टीम
लाहली स्थित चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को मुंबई के नाबाद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 44 और धवल कुलकर्णी ने एक रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों में रविवार के स्कोर में मात्र 7 रन ही जोडे़ थे कि जोगिंद्र शर्मा ने रहाणे को 51 रन के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट कर दिया।

रहाणे ने 101 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। धवल कुलकर्णी का साथ देने आए आदित्य तारे भी कुछ खास नहीं कर पाए और बिना खाता खोले ही जोगिंद्र शर्मा के शिकार बने। हिकेन शाह ने 2 रन, विशाल दाभोलकर ने 2 रन बनाए, जबकि जावेद खान और जहीर खान बिना खाता खोले हुए पैवेलियन लौट गए। मुंबई की टीम ने 62 ओवर में 136 रन बनाए। हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोगिंद्र शर्मा ने 11 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट, मोहित शर्मा ने 16 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट, हर्ष पटेल ने 19 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट, आशीष हुड्डा ने 11 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।


सन्नी सिंह ने ठोके 63 रन
दूसरी पारी में सोमवार को हरियाणा के सलामी बल्लेबाज नितिन सैनी और राहुल दीवान ने शुरुआत की। मुंबई के गेंदबाज जहीर खान ने नितिन सैनी को 9 के निजी स्कोर पर आदित्य तारे के हाथों कैच आउट करवा दिया। सन्नी सिंह और राहुल दीवान ने टीम का स्कोर 97 रन तक पहुंचाया। धवल कुलकर्णी ने सन्नी सिंह को 63 के स्कोर पर बोल्ड किया। सन्नी सिंह ने 78 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 63 रन बनाए। इसके बाद अभिमन्यु खोड भी कुछ खास नहीं कर पाए और 8 के निजी स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। जयंत यादव ने संभल कर खेलते हुए 45 रन बनाए और विशाल दाभोलकर का शिकार बने।

राहुल दीवान ने 121 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 44 रन, सचिन राणा ने 20 गेंदों पर 19 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हर्ष पटेल 20 रन और आशीष हुड्डा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच समाप्ति तक हरियाणा ने 68 ओवर में 9 विकेट खोकर 224 रन बना लिए थे। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जहीर खान ने 19 ओवर में 59 रन देकर 4 विकेट, विशाल दाभोलकर ने 15 ओवर में 54 रन देकर 4 विकेट और धवल कुलकर्णी ने 12 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

अजय जडेजा फिर रहे फ्लाप
पहली पारी में 14 रन पर आउट होने वाले अजय जडेजा दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके। वे 21 गेंदों का सामना करने के बावजूद एक रन भी नहीं बना सके। जोगेंद्र शर्मा भी केवल दो रन पर आउट हो गए।

जोगेंद्र को वापसी की उम्मीद बढ़ी
टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के नायक रहे जोगिंद्र शर्मा पिछले दो साल से चोट लगने की वजह से मैच नहीं खेल रहे थे। लाहली स्थित चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई की टीम के पांच विकेट झटक कर उन्हें दोबारा टीम में वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। जोगिंद्र शर्मा ने कहा कि वह हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के आभारी हैं कि जो उन्होंने मैच खेलने के लिए उसका चयन किया, क्योंकि चोट लगने के कारण पिछले दो साल से मैचों से दूर थे। वहीं हरियाणा की दूसरी पारी में चार विकेट झटकने वाले विशाल दाभोलकर ने कहा कि लाहली की पिच ने बॉलरों का साथ दिया है। मंगलवार सुबह जल्द ही टीम को आल आउट कर देंगे। उन्हें उम्मीद है कि हरियाणा की टीम द्वारा रखा गया लक्ष्य वे जल्द ही पा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed