फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   job fair in mdu

जॉब फेयर में सीएम ने किया युवाओं को सम्मानित

Tue, 16 Jul 2019 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
job fair in mdu
रोहतक। युवा अपना काम खोजें। बेरोजगार न रहें। लोग कहते हैं काम नहीं है। कंपनियां कहती हैं काम के लोग नहीं हैं। सरकार स्किलिंग के जरिए यह गैप दूर करेगी। चाहे जैसे भी हो, काम जरूर देंगे। खाली नहीं बैठने देंगे। यही नहीं 18 से 35 वर्ष के युवाओं को ट्रैक करेंगे। प्रदेश में एक अप्रैल से यह काम शुरू हो जाएगा। युवा कहां काम कर रहे हैं। काम लगा या नहीं, कितने बेरोजगार हैं। हर चीज ट्रैक की जाएगी। यह कहना है मुख्यमंत्री मनोहर लाल का। वे सोमवार को एमडीयू के टैगोर सभागार में रोजगार कार्यालय की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय जॉब फेयर में बोल रहे थे। फेयर के पहले दिन पंजीकृत 15 हजार से अधिक बेरोजगारों में से 515 को तुरंत जॉब दी गई। जबकि दो हजार को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। फेयर में 10 हजार रुपये से लेकर चार लाख रुपये तक का पैकेज दिया गया है। सीसीटीवी मैन्यूफेक्चरर्स कंपनी ने 50 युवाओं को चार-चार लाख के पैकेज दिए हैं।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के वह युवा जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है या वह 18 वर्ष के हो चुके हैं, उनकी पहचान करने के लिए सरकार ने योजना तैयार की है। इसके तहत 35 वर्ष तक के युवाओं का डाटा तैयार किया जाएगा। इस डाटा के आधार पर देखा जायेगा कि 35 वर्ष तक के कौन से युवा पुश्तैनी कार्यों, स्वरोजगार, खेतीबाड़ी में लगे हैं या फिर सरकारी नौकरी कर रहे हैं। इस आंकड़े के आधार पर यह पता लग जाएगा कि ऐसी कितनी संख्या है, जिन्हें 35 साल की उम्र होने पर भी रोजगार प्राप्त नहीं हुआ है। रोजगार से अलग रहने वालों को स्किल्ड बनाकर काम के लिए तैयार करेंगे। प्रदेश के युवाओं को काम देने वाले उद्योगों को सब्सिडी व इनसेंटिव देकर प्रोत्साहित करेंगे। यह तभी होगा जब डाटा होगा। इसीलिए सरकार फैमिली आईडी साफ्टवेयर तैयार करा रही है। इसके तहत प्रदेश के हर परिवार को पंजीकृत किया जाएगा। उनकी हर आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। प्रदेश में स्नातक या स्नात्तकोतर डिग्री धारक कोई भी युवा ऐसा नहीं रहेगा, जिसे रोजगार या फिर सरकार की सक्षम हरियाणा योजना के तहत परिनियोजित न किया जाए। हरियाणा के 12 जिले ऐसे हैं, जिनमें स्नातक व स्नात्तकोतर डिग्री धारक सभी नौजवानों को या तो रोजगार मिल गया है या फिर उन्हें सरकार की योजना के तहत परिनियोजित कर दिया गया है। शेष बचे दस जिलों में भी स्नातक व स्नात्तकोतर डिग्रीधारकों को खाली नहीं रहने दिया जाएगा। इसी उद्देश्य से यह फेयर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पांच युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए
सीएम ने फेयर में पांच युवाओं को नियुक्ति पत्र भेंट करते हुए कहा कि हर वर्ष नए युवा आएंगे। इनमें अंचित दलाल, कुमारी लोनिया, कुमारी मनीषा, सिमरजीत कौर व प्रांजल हुड्डा शामिल है। सीएम ने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य तय करते हुए रोजगार पाना है। इस मौके पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद अरविंद शर्मा, उपायुक्त आरएस वर्मा, शमशेर खरकड़ा, रमेश भाटिया, एसीएस टीसी गुप्ता, एसीएस देवेंद्र सिंह, रोजगार विभाग के निदेशक परब जोत सिंह, विश्वकर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू, एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह समेत अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन मेले में आईं 75 कंपनियां, 15 हजार से ऊपर पहुंचा पंजीकरण
जॉब फेयर के पहले दिन दोपहर तीन बजे तक युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए लगभग 75 निजी कंपनियां पहुंचीं। फेयर के लिए पंजीकरण कराने वालों का आंकड़ा 15 हजार से भी ऊपर पहुंच गया है। इनमें से दो हजार से अधिक युवाओं की साक्षात्कार के लिए छंटनी की गई। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों ने 515 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। ऑडिटोरियम के विशालकाय पर्दे पर सक्षम हरियाणा व कौशल विकास को दर्शाती लघु फिल्म भी दिखाई गई।
-------
आई प्लेज समेत कई योजनाओं का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने जॉब फेयर में आई प्लेज साइट का अनावरण किया। इसके माध्यम से कोई भी बेरोजगार अपना पंजीकरण व रोजगार खुद पा सकेगा। स्किल ज्ञान रखने व शिक्षा के समकक्ष नहीं होने वाले स्किल्ड बेरोजगारों के लिए स्किल क्रेडिट मॉडल कांसेप्ट, स्किल स्कूल व उद्योग मित्र की जानकारी देने वाली पत्रिकाओं का अनावरण किया। प्रदेश के सक्षम सारथी ओला व उबेर कंपनियों के अधिकारियों को सम्मानित किया। जमेटो, स्वेगी, यूूके की कंपनी व विश्वकर्मा विश्वविद्यालय के साथ हरियाणा सरकार के साथ एमओयू भी साइन किए गए। मुख्यमंत्री ने आईटीआई स्टार पोर्टल का भी अनावरण किया। इसके जरिए विद्यार्थी प्रदेश की किसी भी आईटीआई की रैंकिंग ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

हुनरमंद कर्मचारियों को सीएम ने किया सम्मानित
फेयर में सीएम ने हुनरमंद कर्मचारियों, अधिकारियों, कंपनियों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। राज्य स्तरीय आल इंडिया ट्रेड टेस्ट के टॉपर 12 कर्मचारियों में से कार्यक्रम में पहुंचे छह को मुख्यमंत्री ने स्किल सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया। युवाओं को रोजगार देने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कंपनियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू, महामंत्री धर्मबीर शर्मा व सतीश आहुजा व राजकुमार कपूर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed