{"_id":"66c1267c7bc8f949ab036544","slug":"jjps-plan-canceled-due-to-election-code-of-conduct-rohtak-news-c-17-roh1019-485946-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चुनाव आचार संहिता के चलते जजपा की योजना रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चुनाव आचार संहिता के चलते जजपा की योजना रद्द
विज्ञापन
17सीटीके27..बस अड्डे स्थित जजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते जिलाध्यक्ष डॉ संदीप हुड
रोहतक। जजपा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर संदीप हुड्डा व जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा का कहना है कि पोर्टल को लेकर आम आदमी से लेकर किसान तक परेशान हैं। मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर जजपा भूख हड़ताल पर बैठने की योजना बना रही थी, लेकिन शुक्रवार को अचानक लगी चुनाव आचार संहिता के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। जजपा नेता शनिवार शाम पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि जजपा ने सबसे पहले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पहले चरण में चार हलकों से टिकट घोषित की जा चुकी है। उचाना से दुष्यंत चौटाला, डबवाली से दिग्विजय चौटाला, दादरी से राजदीप फौगाट व जुलाना से मौजूदा विधायक अमरजीत ढांडा चुनाव लड़ रहे हैं। रक्षाबंधन के त्याेहार के बाद दूसरे चरण में और टिकट घोषित किए जाएंगे। हरज्ञान मोखरा व संदीप हुड्डा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। लगातार हत्या, चोरी व लूटपाट की वारदात हो रही हैं। शहर में लोगों को प्रशासन पीने का साफ पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। सरकार और प्रशासन ने रोहतक शहर को उसके हाल में छोड़ दिया है। सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। जजपा चुनाव में आम आदमी की परेशानी को मुद्दा बनाएगी। इस मौके पर जजपा नेता राजेश सैनी, कृष्ण घनघस, राजेश गुलिया, मीना मकडोली, राजेंद्र वाल्मीकि, प्रवीण लांबा, प्रवेश कंसाला, राजेश राठी, अभिषेक देसवाल, सूरजभान फौजी, अमित सिंधु , प्रवीण भूटानी व सतपाल गुलिया भी मौजूद रहे।