फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat reservation : no compensation of protesters

उपद्रव करने में मरने पर नहीं, बेकसूर के मरने पर ही मिलेगा मुआवजा और नौकरी

Wed, 24 Feb 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अंकित चौहान, रोहतक
ब्यूरो/अंकित चौहान, रोहतक Updated Wed, 24 Feb 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
 jat reservation : no compensation of protesters

जाट आरक्षण आंदोलन के बाद भड़के उपद्रव में पूरा प्रदेश का भाईचारा जल गया। उपद्रव में अभी तक 25 की मौत हो चुकी है। हालांकि मुख्यमंत्री सीएम मनोहर लाल खट्टर अभी तक कुल 19 मौत होने का दावा कर रहे हैं। सरकार ने उपद्रव में मरने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। हर कोई अभी तक यह मान रहा था कि उपद्रव में मरने वालों सभी के परिजनों को मुआवजा व नौकरी मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं है। 

विज्ञापन

सरकार जल्द ही रिटायर्ड उच्च अधिकारियों की एक कमेटी बनाएगी, जो इस पूरे उपद्रव की जांच करेगी। वह तय करेगी कि मृतकों में कौन उपद्रवी था और कौन निर्दोष। रोहतक आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह भी साफ कर दिया है कि सरकार पूरी जांच कराने के बाद केवल उन मृतकों के परिवारों को ही मुआवजा और नौकरी देगी, जो निर्दोष थे। कमेटी की रिपोर्ट को आधार बनाकर ही मुआवजा और नौकरी मिलेगी। 

विज्ञापन

यह कमेटी हर जिले में पुलिस-प्रशासन की लापरवाही की भी जांच करेगी। जिनकी दुकानों व प्रतिष्ठानों को फूंका गया है और पीड़ित काफी गरीब है तो उस परिवार के एक सदस्य को नौकरी का प्रावधान करने पर भी विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम खट्टर ने कहा कि उपद्रव में जिस किसी की दुकान या प्रतिष्ठान को जलाने के अलावा तोड़फोड़ की गई है, उसकी भरपाई सरकार करेगी। यह देखा जाएगा कि किसका बीमा हुआ है और बीमा होने वाले प्रतिष्ठानों को कंपनी से रुपया दिलाया जाएगा। वहीं जिनका बीमा नहीं होगा, उनको सरकार की ओर से रुपया मिलेगा।


 सीएम के अनुसार जिन गरीब लोगों की दुकानों को जलाया गया है, उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी का प्रावधान भी किया जा रहा है। इस तरह सीएम ने पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास किया है और जल्द ही मुआवजा देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed