फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat reservation, khaps doing demand for free jat youth, rohtak news

खापों ने की जाट युवाओं को रिहा करने की मांग

Sat, 14 May 2016 01:21 AM IST
कुरुक्षेत्र ब्यूरो/ अमर उजाला
कुरुक्षेत्र ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 14 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
jat reservation, khaps doing demand for free jat youth, rohtak news
Jail
जाट आरक्षण आंदोलन में युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार को नांदल भवन में रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले के खाप प्रधानों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन की आड़ में पुलिस निर्दोष लोगों को फंसा रही है। खाप मांग करती है कि तुरंत प्रभाव से झूठे मुकदमे खारिज कर जेलों में बंद युवाओं को रिहा किया जाए।
विज्ञापन


खाप प्रधानों ने सोनीपत रोड स्थित स्कॉलर रोजरी, शैवरले मोटर्स और एमआर डीएवी कॉलेज का भी जायजा लिया। खाप प्रधानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अभी तक इन संस्थानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। सरकार जल्दी से जल्दी इन्हें भी मुआवजा दे। बैठक में नांदल खाप प्रधान महेंद्र सिंह नांदल, प्रधान धर्मपाल हुड्डा और विजयपाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन


फरमाणा के युवाओं ने जमा कराई धनराशि
बैठक के दौरान सोनीपत जिले के फरमाणा गांव के युवाओं ने जाट राहत कोष में 75500 रुपये जमा कराए। गांव कन्हेली की तरफ से कर्ण सिंह, नफे सिंह, नंबरदार रणधीर सिंह, राज सिंह, दिलबाग सिंह व रणबीर ने 254611 रुपये और मायना गांव से दिनेश प्रधान, सूबे, आजाद सिंह और चंद्रवीर ने 188760 रुपये जमा कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन की तैयारियों को लेकर बैठक कल 
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष नरेश बल्हारा और उपाध्यक्ष विजयदीप पंघाल ने बताया कि 15 मई को छोटूराम धर्मशाला देव कॉलोनी में सुबह 9 बजे बैठक होगी। इसमें 5 जून से शुरू होने वाले आंदोलन की तैयारियों पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed