फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jat College Arena massacre: Sukhvindra's appearance through video conferencing

जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड : वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई सुखविंद्र की पेशी

Thu, 29 Jul 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jat College Arena massacre: Sukhvindra's appearance through video conferencing
जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड के आरोपी कोच सुखविंद्र की बुधवार को एसीजेएम ईशा खत्री की अदालत में सुनारिया जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। जबकि तकनीकी दिक्कत के चलते सुखविंद्र को हथियार दिलवाने के आरोपी यूूपी निवासी मनोज की हाजिरी नहीं लग सकी। मनोज के वकील कृष्ण कौशिक ने अदालत में याचिका दायर करके पुलिस द्वारा दाखिल पूरे आरोप पत्र की कॉपी मांगी है। मामले में अब शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील सुरेश नांदल ने बताया कि फरवरी माह में जाट कॉलेज अखाड़े में फायरिंग हुई थी। मुख्य कोच, उसकी पत्नी, बेटे, महिला पहलवान सहित सात को गोली मारी गई। गोली लगने से छह ने दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल बच गया था। मामले में पुलिस ने अखाड़े के ही कोच सुखविंद्र को गिरफ्तार किया था, जो अब सुनारिया जेल में बंद हैं। जबकि शामली (यूपी) के पूर्व फौजी मनोज को उसे हथियार दिलवाने के आरोप में काबू किया गया था। पुलिस अप्रैल माह में मामले में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है, लेकिन अभी केस निचली अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed