फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jangra visited Maham grain market and checked the arrangements

Rohtak News: जांगड़ा ने महम अनाजमंडी का दौरा कर जांचीं व्यवस्थाएं

Sun, 13 Oct 2024 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Jangra visited Maham grain market and checked the arrangements
.फोटो 02 महम अनाज मंडी में अधिकारियों संग फसल का निरीक्षण करते सांसद रामचंद्र जांगड़ा। संवाद
महम। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व महम से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दीपक हुड्डा ने रविवार को अलग-अलग समय पर अनाज मंडी का दौरा किया। दोनों नेताओं ने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर अधिकारियों को उचित निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार गरीब मजदूर व किसान हितैषी सरकार है। नायब सैनी गरीब किसान का बेटा है। इसलिए किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश की जनता ने उन पर अपना विश्वास जताया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सभी फसलों पर एमएसपी है। फसल बीमा योजना से किसान लाभान्वित हो रहे हैं। किसान सम्मान निधि से किसानों का फायदा हो रहा है। फसल खराबे का सबसे ज्यादा मुआवजा मिलता है।
विज्ञापन

जांगड़ा ने कहा, किसानों ने सरकार की नीतियों की सराहना की। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद हलके में विकास कार्यों का वे खुद निरीक्षण करेंगे। मंडी के अधिकारियों ने बताया कि किसानों की फसल बिना किसी परेशानी के खरीदी जा रही है। इस दौरान उनके साथ स्थानीय भाजपा नेता महंत सतीश दास अजीत अहलावत, कर्नल संदीप नैन, सत्यप्रकाश बिसला, धर्मवीर खत्री, वेद धवन, पार्षद विकास श्योराण, मदीना कोरसान के सरपंच प्रतिनिधि संदीप दांगी, सीसर खास के सरपंच प्रतिनिधी धर्मेंद्र सिंहमार, जस्सू नाई, देवेन्द्र, सुरेश प्रजापत, शमशेर अजायब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed