{"_id":"67f6cbf4d6b875532d0b819b","slug":"jain-sabha-celebrated-the-birthday-of-lord-mahavir-rohtak-news-c-17-roh1020-631956-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जैन सभा ने भगवान महावीर को मनाया जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जैन सभा ने भगवान महावीर को मनाया जन्मदिवस
Thu, 10 Apr 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
09सीटीके41.... .भगवान महावीर जयंती के लिए सजाया गया सिविल रोड। संवाद
रोहतक। जैन सभा के तत्वाधान में देवाधिदेव 1008 भगवान महावीर स्वामी के 2624 वें जन्म कल्याणक महोत्सव एवं जन्म जयंती की पूर्व संध्या एवं नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर वर्धमान कीर्तन मण्डल द्वारा भजन संध्या एवं स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुति की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन एवं संध्या जैन, समारोह अध्यक्ष समाज सेवी उद्योगपति दीपक जैन, वशिष्ठ अतिथि समाजसेवी सुनील जैन, महामंत्री मनोज जैन डब्बू, विनय जैन, रविन्द्र जैन नवल, समाज सेवी उद्योगपति विनोद जैन, मनोज पंसारी, राजीव जैन ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का शुभारंभ किया। 108 बार नवकार महामंत्र का उच्चारण किया गया।
जैन स्कूल के छात्र व छात्राओं ने उपस्थित सभी के लिए स्वागत गीत गाया। बच्चों ने भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर आधारित लघु नाटिका की सुंदर प्रस्तुति दी। बाजे कुण्डलपुर में बधाई नगरी में जन्मे महावीर, मनुष्य जन्म अनमोल रहे माटी में ना रोल रहे अब तो मिला है फिर ना मिलेगा कभी नहीं कभी नहीं, सोने के रथ पर सवार करेंगे सबका बेड़ा पार वीर की जय बोलो मेरे महावीर की जय बोलो , केसरिया केसरिया आज हमारे संघ केसरिया भजनों की प्रस्तुति कर पूरा पंडाल भगवान महावीर स्वामी के जयकारे से गूंज उठा। मंच संचालन सतीश जैन व राजीव जैन ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर 11 लक्की ड्रा निकाले गए। सभी विजेताओं को चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया गया। जगह-जगह पर रंगबिरंगी लाइटों से स्वागत गेट बनाए गए। पूरे शहर में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला और शहर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी अतिथियों का मोती की माला, पटका, शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी को सम्मानित किया। आज सुबह 8:00 बजे भव्य स्वर्ण रथ यात्रा महावीर भगवान रोड झज्जर रोड पर स्थित जैन जती से शुरू होकर नगर भ्रमण करेगी। शोभा यात्रा को समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन, समाज सेवी मनोज जैन पंसारी एवं भरतेश जैन धर्म झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे।