फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jail will not change for the accused in the arena murder case, the petition dismissed

अखाड़ा हत्याकांड के आरोपी की नहीं बदलेगी जेल, याचिका खारिज

Wed, 15 Sep 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Jail will not change for the accused in the arena murder case, the petition dismissed
रोहतक। जाट कॉलेज अखाड़े को लेकर छह लोगों की हत्या करने वाले आरोपी की अब एसपी व डीसी जेल में सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। अखाड़ा हत्याकांड के आरोपी की जेल बदलने की फरियाद पर हुई सुनवाई करते हुए अदालत ये निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगन गीत कौर ने हत्यारोपी की जेल नहीं बदलते हुए उसे वहीं रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिवक्ता जय हुड्डा ने बताया कि बुधवार को अदालत ने अखाड़ा हत्याकांड के आरोपी कोच सुखविंद्र को जेल से स्थानांतरित करने की याचिका पर सुनवाई की। इसके तहत अदालत ने आरोपी सुखविंद्र को सुनारिया जेल में ही रखे जाने के साथ एसपी-डीसी को जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ऐसे में अब आरोपी सुनारिया जेल में ही रहेगा।
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने आरोपी को सुरक्षा की दृष्टि से अलग सेल में रखे जाने का दावा करते हुए अदालत की ओर से आरोपी को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने पर किसी तरह की आपत्ति नहीं होने की बात कही थी। जेल प्रशासन की माने तो आरोपी को जेल की कैंटीन या अस्पताल ले जाते समय तीन से चार सुरक्षा कर्मचारी साथ भेजे जाते हैं। अदालत ने यह सुरक्षा और बढ़ाने की सलाह दी है। सुरक्षा के तैनात जवानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में की थी मुख्य कोच समेत छह लोगों की हत्या
बता दें कि फरवरी में जाट कॉलेज अखाड़े में मुख्य कोच विनोद मलिक समेत छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि एक घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में कोच सुखविंद्र को गिरफ्तार किया। अप्रैल में चालान अदालत में पेश किया जा चुका है। अब न्यायिक हिरासत के चलते आरोपी सुनारिया जेल में है। उसने सात सितंबर को एएसजे अदालत में याचिका दायर कर करनाल या गुरुग्राम जेल में भेजे जाने की अपील की थी। उसने कहा था कि जेल में उसकी जान को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed