फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jaggery from UP is giving sweetness to the people of Rohtak.

Rohtak News: रोहतक के लोगों को मिठास दे रहा यूपी का गुड़

Mon, 17 Nov 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 17 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Jaggery from UP is giving sweetness to the people of Rohtak.
06 शहर में साेनीपत स्टैंड के निकट एक ट्राली में गुड की खरीदारी करते ग्राहक । संवाद
रोहतक। सर्दी में खाद्य पदार्थ में विशेष रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले गुड़ की मांग बढ़ गई है लेकिन स्थानीय स्तर पर कोल्हू नहीं है। ऐसे में यूपी का गुड़ ही रोहतक के लोगों को मिठास दे रहा है। कारोबारियों के अनुसार इसका एक महीने में 8-10 लाख के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

गुड़ का कारोबार करने वाले रोहित और आदित्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत व बड़ौत से यहां गुड़ लाया जाता है। सर्दी में गुड़ की मांग बढ़ जाती है। यहां हर सप्ताह करीब 400 क्विंटल गुड़ की खपत होने लगी है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में यह खपत और बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा यहां किराना की दुकानों पर भी गुड़ मिल रहा है। कारोबारियों का कहना है कि काफी संख्या में लोग सर्दी में चीनी के बजाय गुड़ की चाय व अन्य पदार्थों में प्रयोग करते हैं जिसके कारण इसकी मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के बागपत क्षेत्र से रोजाना 20 से 25 ट्रॉली गुड़ की आवक रोहतक हो रही है। एक ट्रॉली में लगभग 15 क्विंटल गुड़ आता है। सप्ताहभर में पूरी ट्रॉली का गुड़ खप जाता है। उन्होंने बताया कि यहां पर यूपी के गुड़ की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। गुड़ का भाव 50 से 60 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed