{"_id":"5e8b6aa28ebc3e775269be27","slug":"isolated-by-taking-a-sample-of-woman-who-went-to-meet-corona-positive-jamati-father-rohtakcity-news-rtk5498189135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव जमाती पिता से मिलने गई महिला का सैंपल लेकर किया आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव जमाती पिता से मिलने गई महिला का सैंपल लेकर किया आइसोलेट
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम एक महिला का कोविड-19 टेस्ट करवाने के लिए सोमवार को पीजीआईएमएस में आइसोलेट किया है। 24 वर्षीय महिला की जांच करवाने की वजह उसके जमाती पिता का पॉजिटिव होना बताया जा रहा है और कुछ दिन पहले वह अपने पिता से मिली थी। जिले के गांव पिलाना में महिला का ससुराल है, जबकि उसका मायका दादरी में है। महिला को जांच रिपोर्ट आने तक पीजीआईएमएस में चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। इसके अलावा तीन अन्य लोगों को जिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। इनके सैंपल भी जांच के लिए पीजीआईएमएस की वायरोलॉजी लैब में भेजे गए हैं।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पिलाना से एक महिला को कोविड-19 की जांच के लिए रोहतक लाई हैं। बताया जा रहा है कि उसका पिता दिल्ली जमात में गया था, उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह 21 मार्च को उनसे मिलने गई थी, तब से वह प्रदेश में नहीं है। सूचना मिलने पर महिला का सैंपल लिया गया और उसके साथ बताया जा रहा है कि परिवार के नौ और लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम रोहतक लाई है। उन्हें जांच के बाद घर में क्वारंटीन के लिए कहा गया है। हालांकि इस बारे में सिविल सर्जन का कहना है कि इस समय अफवाहों का दौर जारी है। महिला के अलावा परिवार के किसी सदस्य को रोहत नहीं लाया गया है।
इसके अलावा गांव बलियाना, चुलियाना, लाखनमाजरा, ब्राह्मणवास, आसन, शिवनगर, करतारपुरा, तेज कॉलोनी से लोगों को स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए अस्पताल लाया है। हालांकि सभी को सामान्य खांसी, जुकाम व बुखार होने के कारण छोड़ दिया गया है और घर पर रहने की हिदायत दी गई है। बताया जा रहा है कि इनकी न तो विदेश यात्रा करने की हिस्ट्री है और न ही किसी पॉजिटिव के संपर्क में आने की।
विज्ञापन
तीन पुलिस कर्मी जिला अस्पताल में निगरानी में
सूत्रों के अनुसार तीन पुलिस कर्मचारी जिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। बताया जा रहा है कि ये सोनीपत में पॉजिटिव साथी के संस्कार के समय मौजूद थे। तीनों रोहतक के रहने वाले हैं, इसलिए इन तीनों को जिला अस्पताल में रखा गया है। बताया जा रहा है कि तीनों का स्वास्थ्य सही है, संक्रमण काल को देखते हुए एहतियात के तौर पर इन्हें निगरानी में रखा है।
जिले के पिलाना गांव की एक महिला पीजीआईएमएस में व तीन व्यक्ति जिला अस्पताल में हैं। महिला का कोविड-19 सैंपल किया गया है, क्योंकि वह पॉजिटिव पिता से मिली थी। इसके अलावा महिला के परिवार से किसी को रोहतक नहीं लाया गया है। इस समय अफवाह अधिक हैं। लोगों से आग्रह है कि वह गलत सूचनाएं प्रेषित न करें।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
गांव में लग गए छह से अधिक घंटे
स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस को जिले के गांव में एक केस का पता लगाने में सोमवार को लगभग छह घंटे लग गए। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की सूचना दी कि वह बीमार है। जब टीम गांव पहुंची तो व्यक्ति मंदबुद्धि निकला। इस दौरान कोई भी उसके बारे में बताने वाला नहीं मिला। टीम ने पीजीआईएमएस में उसकी जांच कर छोड़ दिया।