Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Instructions were given to capture the helpless animals and leave them in the cowshed.

Rohtak News: बेसहारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में छोड़ने के दिए निर्देश

Wed, 28 Aug 2024 04:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Instructions were given to capture the helpless animals and leave them in the cowshed.
रोहतक। नगर निगम आयुक्त ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बेसहारा पशुओं को पकड़वाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह और सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह ने भाग लिया। संयुक्त आयुक्त को निर्देश दिए गए कि नगर में बेसहारा पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। इसकी सूचना समाचारपत्रों और आमजन के माध्यम से रोजाना दी जा रही है।
विज्ञापन

आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए आवारा पशुओं को पकड़वाने का कार्य किया जाए और पहरावर गोशाला में छोड़ दिया जाए। उन्होंने कचरे से संबंधित बातचीत की और बताया कि निर्माण एवं विध्वंस सामग्री के निपटान हेतु अहम कदम उठाए जाने जरूरी है। इस कार्य हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नगर निगम, रोहतक, महम, सांपला और कलानौर पालिका में प्रतिदिन निकलने वाले कचरे का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed