फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Instructions to resolve 64 complaints received in 'Samdhaan Shivir'

Rohtak News: ‘समाधान शिविर’ में आई 64 शिकायतों के समाधान के निर्देश

Wed, 17 Jul 2024 05:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions to resolve 64 complaints received in 'Samdhaan Shivir'
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिलास्तर के अलावा लोगों की समस्याओं का निपटान करने के लिए उपमंडलस्तर पर भी सभी एसडीएम के नेतृत्व में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। आमजन संबंधित एसडीएम कार्यालय में अपनी शिकायत दे सकते हैं। एसडीएम इनका तुरंत समाधान करेंगे। इसी कड़ी में जनता की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए जिला स्तर पर मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में ‘समाधान शिविर’ लगाया गया।
विज्ञापन

‘समाधान शिविर’ में जिला के नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त के समक्ष पहुंचे। उपायुक्त ने समस्याओं के निर्धारित समय में त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए व अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला व उपमंडलस्तर पर समाधान शिविर आयोजित करने का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान करना है। शिविर में नागरिक विभिन्न प्रकार की समस्याओं के बारे में शिकायतें लेकर आ रहे हैं। इनमें परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, भूमि विवाद, बिजली कनेक्शन, पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। ज्यादातर मामलों में मौके पर ही समाधान प्रदान किए जा रहे हैं, जबकि कुछ मामलों में, अधिकारियों ने शिकायतों का निपटारा करने के लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित की है। इसमें समस्या का समाधान करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर निगरानी रखने के लिए कमेटी गठित

उपायुक्त ने बताया कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान किया जाए। इन समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि हर नागरिक को सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच प्राप्त हो और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। राज्य सरकार द्वारा समाधान शिविरों में आने वाली प्रत्येक शिकायत पर निगरानी रखने के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है ताकि सभी शिकायतों की अपडेट रखी जा सके और संबंधित अधिकारियों को ये शिकायत भेजी जा सके। सभी अधिकारी समस्याओं के निदान के लिए तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed