{"_id":"687807ab5fd476393a0b6057","slug":"instructions-to-improve-the-sex-ratio-of-the-district-rohtak-news-c-17-roh1020-691568-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले के लिंगानुपात में सुधार लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले के लिंगानुपात में सुधार लाने के निर्देश
Thu, 17 Jul 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मुख्यमंत्री के सलाहकार जे सिंगल की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में जिला के लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए आदेश दिए गए। जे सिंगल ने कहा कि सहेली के रूप में आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर गर्भवतियों का ध्यान रखें। सहेली ऐसी गर्भवतियों की निगरानी करेंगी जिनके पास पहली व दूसरी लड़की है। सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने कहा यदि अपके आसपास किसी भी प्रकार की कोई लिंग जांच व अन्य गतिविधियां चल रही हैं तो उसकी सूचना सिविल सर्जन कार्यालय में तुरंत दें।
विज्ञापन