फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Instructions issued to eliminate black spots and stop illegal cuts

Rohtak News: ब्लैक स्पॉट दूर करने, अवैध कट बंद करने के दिए निर्देश

Thu, 29 Oct 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to eliminate black spots and stop illegal cuts
रेवाड़ी। एडीसी राहुल मोदी ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। एडीसी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और संपर्क सड़कों के रखरखाव की नियमित निगरानी की जाए। दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के आवश्यक उपाय किए जाएं। लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और एचएसआईआईडीसी सहित संबंधित विभाग अपने क्षेत्र की सड़कों पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें। सड़कों पर बने अवैध कट बंद करने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने टी-प्वाइंट और अन्य संवेदनशील स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने तथा आवश्यकता के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही, ओवरलोड वाहनों के चालान करने और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में एडीसी ने जिला नगर योजनाकार, खनन, नारकोटिक्स और चिह्नित अपराधों से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए नियमित निगरानी के निर्देश दिए। नशे की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए नशा करने वालों की पहचान, काउंसलिंग और विद्यार्थियों को जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एएसपी दीपिका अग्रवाल, एसडीएम दलबीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed