फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Institutions, clubs trying their best to provide food to thousands ... yet thousand deprived

संस्थाएं, क्लब पूरी कोशिश कर पहुंचा रहे हजारों को खाना... और शेष हजारों फिर भी वंचित, प्रशासन कर रहा दावा - कोई नहीं रहेगा भूखा

Tue, 31 Mar 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Institutions, clubs trying their best to provide food to thousands ... yet thousand deprived
सति भाई सांई सेवा दल के महंत रामसुख जी महाराज से बातचीत करते एडीसी महेंद्र पाल। - फोटो : RohtakCity
एक तरफ प्रशासन दावा कर रहा है कि शहर में किसी को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा, लेकिन वह खुद संस्थाओं के भरोसे है। दूसरी ओर संस्थाओं के माध्यम से हर रोज हजारों लोगों को खाना भिजवाया जा रहा है, दूसरी तरफ आउटर के वार्ड नंबर 1, 20 व 21 के पार्षदों का कहना है कि प्रशासन के दावों में सच्चाई कम है, क्योंकि संस्थाएं अपनी क्षमता अनुसार पूरी शिद्दत से जुटी हैं पर वे अपने पूरे प्रयास के बाद भी पूरा खाना नहीं पहुंचा पा रही हैं। क्योंकि तीनों वार्डों में छह से 10 हजार के करीब प्रवासी लोग पहले से रह रहे हैं। वहीं, मेयर मनमोहन गोयल का कहना है कि अपनी तरफ से वे पूरा प्रयास कर रहे हैं कि कोई भूखा नहीं रहना चाहिए। उधर, डीसी आरएस वर्मा का कहना है कि अप्रवासी लोगों को भोजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। शहर की प्रमुख संस्था को साथ जोड़ा गया है। किसी को भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अब तक हजारों लोगों को सूखा राशन व अन्य तरह के फूड पैकेट भिजवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला का आह्वान : कोई भूखा नहीं रहना चाहिए
लॉकडाउन के दौरान सामाजिक संस्थाएं लोगों तक खाना व खाद्य सामग्री पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रही हैं। बावजूद इसके कुछ लोगों तक खाना नहीं पहुंच पा रहा है। शहर के व्यापारी व समाजसेवी लोग सामने आएं।
विज्ञापन

प्रधाना मोहल्ला युवा क्लब ने बांटा भोजन
मंगलवार को शहर के प्रधाना मोहल्ला युवा क्लब के आठ सदस्यों ने अपने पैसे से खाद्य सामग्री खरीदकर चिन्नोट कालोनी स्थित सांई मंदिर के नजदीक 50 लोगों को खाना खिलाया। प्रधान मनी कत्याल ने बताया कि युवा क्लब अपने पैसे से भोजन वितरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सति भाई सेवा दल ने खिलाया 23 हजार लोगों को खाना
मंगलवार को सति भाई सांई सेवा दल के गुरु मंहत रामसुख जी महाराज कलानौर से रोहतक पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। एडीसी महेंद्र पाल भी मौके पर पहुंचे और संस्था द्वारा की जा रही समाजसेेवा पर आभार जताया। संस्था के प्रवक्ता योगेश अरोड़ा ने बताया कि शाम छह बजे तक 23 हजार लोगों को खाना बांटा जा चुका था। जबकि जनसेवा संस्थान की तरफ से बताया गया कि मंगलवार को ढाई हजार लोगों को खाना खिलाया गया। बुधवार को राशन बांटा जाएगा। उधर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर दिनेश घिलौड़ ने सेक्टर 4 में 50 परिवारों को राशन बांटा। वहीं व्यापारी नेता राजू भुटानी ने बताया कि रोटी डे संस्था सति भाई सांई सेवादल का ही सहयोग कर रही है।
एकता कॉलोनी, राजीव नगर व कमला नगर में ढाई से 3 हजार प्रवासी
वार्ड की एकता कॉलोनी, राजीव नगर, कमला नगर में करीब ढाई से 3 हजार प्रवासी लोग पहले से किराए पर रह रहे हैं, लेकिन काम धंधे बंद होने के कारण उनके लिए रोजी - रोटी का संकट खड़ा हो गया है। समाज सेवी संस्थान जनसेवा संस्थान की तरफ से 250 के करीब लोगों का खाना आया था। कुछ अन्य संस्थाओं ने मदद की है। मेरे मित्र व वार्ड नंबर 13 की महिला पार्षद के पति अशोक खुराना हर रोज 100 के करीब लोगों का खाना भिजवा रहे हैं। कुछ उन लोगों को खाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है, जिनके घरों में लोग रह रहे हैं। मामले को लेकर डीसी आरएस वर्मा से दोपहर व्हाट्सअप पर बात हुई थी। डीसी ने आश्वासन दिया है। दूसरा, मैंने डीसी से आग्रह किया है कि कन्हेली रोड स्थित कम्यूनिटी सेंटर में शेल्टर होम खोला जाए। डीसी ने भरोसा दिया है।
- सूरजमल किलोई, पार्षद पति वार्ड नंबर 20
चार हजार प्रवासियों का पेट भरने के लिए युवा क्लबों का सहारा
वार्ड के विजय नगर, न्यू विजय नगर व शीतल नगर में करीब चार हजार प्रवासी पहले से किराए पर रह रहे हैं। लॉकडाउन के चलते उनके सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। जनसेवा संस्थान की तरफ से भोजन व राशन भेजा जा रहा है, लेकिन फिर भी सभी को नहीं मिल पा रहा है। कालोनियों के अंदर युवाओं ने ग्रुप बनाकर लोगों तक भोजन पहुंचाने का निर्णय लिया है। साथ ही मकान मालिकों को बोला है कि, वे अपने किराएदारों को भोजन उपलब्ध कराएं। मामले को लेकर मेयर से बात की थी। मेयर ने भरोसा दिया है कि जल्द सभी तक राशन पहुंच जाएगा।
- अनिल कुमार, पार्षद वार्ड नंबर 21
छह हजार लोगों का कैसे पेट भरा जाए, फैक्टरी मालिक दें साथ वार्ड के अंदर हिसार रोड पर इंडस्ट्री एरिया है, जहां छह हजार के करीब प्रवासी लोग रहते हैं। कंपनियों में काम बंद हो चुका है। ऐसे में लोग खाने को लेकर परेशान हैं। शास्त्री नगर व सूर्या नगर में चार से पांच ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें शामिल 40 से 50 लोग लोगों के घरों में खाना व खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं। कुछ जनसेवा सस्थान की तरफ से मदद की जा रही है, लेकिन प्रवासी लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। प्रशासन को उसके एरिया में भी शेल्टर होम बनवाना चाहिए था।
- कृष्ण सहरावत, पार्षद वार्ड नंबर 1
कई वार्ड में ज्यादा लोगों का खाना व राशन मांगा जा रहा है, लेकिन जांच में संख्या कम मिलती है। फिर भी आउटर में हर उस घर में खाना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां जरूरत है।

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
पूर्व मंत्री भी पहुंचे हाथ बंटाने
उधर, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर मंगलवार को डॉक्टर मंगलसेन मंडल की तरफ से तैयार करवाए भोजन घर में पहुंचे। जहां खुद खाना पैक करवाया और मंडल के सदस्यों का हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed