फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Innocent dies from drowning in bucket

Rohtak News: बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत

Tue, 09 Apr 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 09 Apr 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies from drowning in bucket
बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर में पानी से भरी एक बाल्टी मेें डेढ़ वर्षीय बच्चा औंधे मुंह गिर गया। कुछ देर तक वह छटपटाता रहा, नजर पड़ी वह बेसुध हो चुका था। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे रोहतक के पीजीआईएमएस में ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना लाइनपार थाना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने घटना को इत्तफाक मानकर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी मोनू काफी समय से शहर के छोटूराम नगर में परिवार के साथ रहता है। शनिवार को वह काम पर गया था। उसकी पत्नी और बच्चे घर पर थे। दोपहर को उसकी पत्नी घर में किसी काम में लगी थी। तीनों बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच करीब डेढ़ वर्षीय आरव खेलता हुआ पानी की बाल्टी तक जा पहुंच गया और उसमें औंधे मुंह गिर गया। वह पानी में छटपटाता रहा, लेकिन समय रहते किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। 15-20 मिनट बाद जब मोनू की पत्नी को आरव नजर नहीं आया तो वह उसे ढूंढने लगी जब आरव बाल्टी में औंधे मुंह गिरा हुआ मिला। वह बेसुध हालत में था। परिजन उसे पीजीआईएमएस रोहतक ले गए। जहां इलाज के दौरान रविवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान लिए। बयान के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई। आरव तीन बच्चों में सबसे छोटा था। इस दुखद हादसे से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed