फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Indiscriminate firing at the office of the Congress MLA from Meham; incident occurred just 20 paces from the police station.

Rohtak News: महम के कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग, थाने से 20 कदम दूर वारदात

Sun, 21 Jun 2026 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Indiscriminate firing at the office of the Congress MLA from Meham; incident occurred just 20 paces from the police station.
रोहतक के महम हलके के विधायक बलराम दांगी के कार्यालय में रात गोली दागते बाइक सवार। स्रोत : वीडिय
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक/महम। महम हलके के कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर शुक्रवार रात नकाबपोश बाइक सवार दो युवक अंधाधुंध फायरिंग करके भाग गए। दो गोलियां दरवाजे में लगे शीशों से आरपार हो गईं तो दो एल्युमिनियम के दरवाजे में धंस गईं।
थाने से मात्र 20 कदम दूर हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, विधायक की पत्नी से एक दिन पहले रोहतक शहर में जिम जाते समय कार भिड़ने पर चालक ने खिड़की खोलकर धमकी भी दी थी। महम थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर की गई है। आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए एसपी गौरव राजपुरोहित ने आठ टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

विधायक बलराम दांगी ने बताया कि सुबह 7 बजे उनके कार्यालय के केयरटेकर ने फोन कर दरवाजे के शीशे टूटने की सूचना दी। केयरटेकर से फोन पर फोटो मंगवाए तो चार गोलियां चलाए जाने का पता लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एएसपी आयुष यादव, डीएसपी तनुज शर्मा, एसटीएफ इंचार्ज नरेंद्र पाल, एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया व कार्यकारी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामपाल व चौकी प्रभारी अनिल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से कारतूस के चार खोल बरामद हुए।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि बाइक सवार दो युवक मुंह ढककर शुक्रवार रात 1:13 बजे कार्यालय पर फायरिंग कर भाग गए। महम थाने के कार्यकारी प्रभारी एसआई रामपाल ने कहा है कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश कर रहे हैं।
----------
कई विधायक पहुंचे कार्यालय, हुड्डा ने फोन पर ली जानकारी
शनिवार सुबह वारदात का पता लगने पर विधायक दांगी के अलावा उनके पिता पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी कार्यालय में रहे। नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़, बरोदा से विधायक इंदुराज नरवाल उर्फ भालू व गुहला के विधायक देवेंद्र हंस सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मिलने पहुंचे। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व अन्य नेताओं ने फोन पर घटना की जानकारी ली।
............
पोर्टल, फैमिली आईडी से बाहर निकल कानून व्यवस्था पर फोकस करे सरकार : दांगी
विधायक दांगी का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। इस तरह की वारदात पूरे देश व प्रदेश में हो रही हैं। प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई रुचि नहीं है। सरकार जनता को पोर्टल, फैमिली आईडी व अन्य इस तरह की बातों में उलझाए रखना चाहती है। विधायक के पिता व पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी का कहना है कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल है। पुलिस स्टेशन के बिल्कुल सामने इस तरह की घटना होना पुलिस के लिए भी चुनौती से कम नहीं है।
....
विधायक की पत्नी को मिली थी एक दिन पहले धमकी
एक दिन पहले विधायक की पत्नी अन्नू दांगी कार से जिम में जा रही थी। एक कार उनकी कार से भिड़ गई थी। इसी के चलते युवक ने अपनी कार उनकी गाड़ी के आगे अड़ा दी थी। अन्नु दांगी की कार की खिड़की खोलकर बहस भी की थी। इस संबंध एसपी को शिकायत दी गई थी। पुलिस इस दृष्टिकोण से भी मामले की जांच कर रही है।
विधायक के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में आठ टीमें गठित की गई हैं। साइबर सेल की टीम अलग से काम कर रही है। उम्मीद है जल्द हमलावर पकड़े जाएंगे। अभी हमले की वजह सामने नहीं आ सकी है। विधायक की ओर से किसी पर शक नहीं जताया गया है।

- गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक

रोहतक के महम हलके के विधायक बलराम दांगी के कार्यालय में रात गोली दागते बाइक सवार। स्रोत : वीडिय

रोहतक के महम हलके के विधायक बलराम दांगी के कार्यालय में रात गोली दागते बाइक सवार। स्रोत : वीडिय

रोहतक के महम हलके के विधायक बलराम दांगी के कार्यालय में रात गोली दागते बाइक सवार। स्रोत : वीडिय

रोहतक के महम हलके के विधायक बलराम दांगी के कार्यालय में रात गोली दागते बाइक सवार। स्रोत : वीडिय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed