फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Incentive program organized by MTFC

Rohtak News: एमटीएफसी की ओर से प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित

Mon, 05 Feb 2024 04:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Incentive program organized by MTFC
रोहतक।
विज्ञापन


स्थानीय कन्हैली रोड स्थित एमटीएफसी (मेक द फ्यूचर ऑफ कंट्री) एजुकेशनल सोसाइटी ने स्वर्गीय मुलख राज धमीजा मल्टीपर्पज हॉल में प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत पुरस्कार देकर बच्चों को प्रोत्साहित करना होता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका झज्जर के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने निभाई। कार्यक्रम के अध्यक्ष पंडित नेकीराम महाविद्यालय, के प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा रहे। प्रमोद गौरी, लोकेश कौशिक, रविन्द्र कौशिक व पुष्पलता के विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई। 58 बच्चों को कंप्यूटर प्रमाण-पत्र, 19 बच्चों को शत-प्रतिशत हाजिरी पुरस्कार व 20 बच्चों को संडे पाठशाला सेवा सम्मान दिया गया। अन्य 20 अलग-अलग श्रेणियों के अंतर्गत बच्चों को पुरस्कार प्राप्त हुए। मंच संचालन मिनाक्षी ढल ने किया। संस्था के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई। इस अवसर पर भगवता नंद सरस्वती बाबा, डॉ. रेनू बल्हारा, आशीष मित्तल, किशन गोपाल, लक्की रोहिल्ला, मंजीत कुमार, मधु, संगीता, डॉ. दिनेश सिंह, श्याम नाथ शर्मा व पंकज गर्ग आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed