फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the lecturer suicide case, the Women's Commission sought the status report of the case from the SP in five days.

लेक्चरर सुसाइड मामले में महिला आयोग ने एसपी से पांच दिन में मांगी केस की स्टेटस रिपोर्ट

Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
In the lecturer suicide case, the Women's Commission sought the status report of the case from the SP in five days.
महम के बहु तकनीकी संस्थान (पॉली टेक्निक) के लेक्चरर प्रदीप की आत्महत्या का केस राज्य महिला आयोग पहुंच गया है। आयोग ने सोमवार को पत्र भेजकर रोहतक के एसपी से पांच दिन में केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। पुलिस पर आरोप है कि मामले की अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। जांच बेहद धीमी गति से चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 13 जून 2022 को हिसार के गांव रावल खुर्द निवासी जयबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका बड़ा बेटा 28 वर्षीय प्रदीप राजकीय बहु तकनीकी संस्थान महम में सिविल लेक्चरर था। 8-9 दिन से वह परेशान चल रहा था। 10 जून को वह पंचकूला कॉलेज में किसी काम से गया था। 11 जून को लौटकर आया तो उदास था। उसने कहा कि पिछले कई दिन से स्टाफ के तीन सदस्य उसे परेशान कर रहे हैं। उसके खिलाफ गलत माहौल बना रखा है। नौकरी न करने की धमकी दे रहे हैं। 13 जून को वह ड्यूटी पर गया था। दोपहर साढ़े 3 बजे महम पुलिस का फोन आया कि आपके लड़के प्रदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वे रोहतक पहुंचे तो प्रदीप की मौत हो चुकी थी। साथ ही उसे प्रदीप द्वारा भेजी गई एक ई-मेल का प्रिंट आउट दिया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए संस्थान के स्टाफ सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला कर्मचारियों सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया था। लेकिन अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मृतक के पिता ने न केवल सीएम विंडो पर शिकायत भेजकर जांच में तेजी लाने की मांग की, बल्कि एडीजीपी ममता सिंह व एसपी उदय सिंह मीना को भी शिकायत भेज चुके हैं। अब मृतक प्रदीप की पत्नी मोनिका ने राज्य महिला आयोग में शिकायत भेजी थी। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। जांच बहुत धीमी गति से चल रही है। आयोग ने पुलिस अधीक्षक रोहतक के नाम भेजे पत्र में पांच दिन में केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

एएसपी महम के नेतृत्व में मामले की जांच एसआईटी कर रही है। आयोग को भी केस की स्टेटस रिपोर्ट भेज दी जाएगी। -उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed