फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Sonaria, friend of a lone son killed by stabbing five times in a dispute of 200 rupees

सुनारिया में 200 रुपये के विवाद में 18 साल के इकलौते बेटे की दोस्त ने चाकू से पांच बार गोद कर की हत्या

Wed, 08 Apr 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
In Sonaria, friend of a lone son killed by stabbing five times in a dispute of 200 rupees
सुनारिया कलां में मंगलवार को 200 रुपयों के विवाद में 18 साल के इकलौते बेटे दसवीं के छात्र को दोस्त ने चाकू से पांच बार गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने वारदात को दोस्त के घर के बाहर ही अंजाम दिया और बीच-बचाव में आए माता-पिता पर भी चाकू से वार करने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को परिजन पीजीआई ले गए। जहां रात पर इलाज के बाद बुधवार को घायल की मौत हो गई। परिजनों के बयान पर पुलिस ने हत्या की धारा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में अशोक निवासी सुनारिया कलां ने बताया कि वह पेशे से किसान है। 7 अप्रैल को वह अपने 18 वर्षीय एकलौते बेटे रोहित के साथ घर में सोया हुआ था। शाम करीब 4 बजे घर के बाहर से एक युवक ने रोहित को आवाज लगाई व बाहर आने के बारे में कहा। रोहित जब बाहर जाने लगा तो पिता भी उसके साथ साथ बाहर आ गया। बाहर आने पर देखा कि गांव का ही निकेतन (करीब 18-19) उसके बेटे रोहित को बाहर बुला रहा था। निकेतन और रोहित दोनों घर के बाहर खड़े होकर बात करने लगे व पिता घर के अंदर चला गया। करीब सवा 4 बजे रोहित दौड़ता व चिल्लाता हुआ घर के भीतर आया। वह खून से लथपथ था। रोहित के पीछे पीछे निकेतन भी दौड़ रहा था, जिसके हाथ में चाकू था। बीच बचाव में रोहित की मां सुमन व पिता आए तो निकेतन ने उन पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की। इसी बीच निकेतन मौके से फरार हो गया। घायल रोहित को तुरंत इलाज के लिए पीजीआई लाया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रोहित की मां को फोन कर पांच दिन पहले निकेतन ने बताया था 200 रुपयों का विवाद
जानकारी देते हुए मां सुमन ने बताया कि करीब पांच दिन पहले निकेतन ने उसे फोन कर कहा था कि आंटी मैंने रोहित से 200 रुपये लेने हैं। जिस पर मां सुमन ने कहा कि बेटा घर आ जा, मैं तेरे पैसे दे दूंगी। निकेतन से बात होने के बाद मां ने रोहित से इन रुपयों के बारे में पूछा। जिस पर रोहित ने बताया कि उसने निकेतन को 100 रुपयों का गमछा (परना) दिलवाया था व 60 रुपये नकद भी दे दिए थे। इसमें महज 40 रुपये ही बकाया थे। इन्हीं रुपयों के विवाद में निकेतन ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाई में छोटा है 10वीं फेल है आरोपी
आरोपी निकेतन को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10वीं में फेल है। वे दो भाई है। उसका बड़ा भाई ऑटो रिक्शा चलाता है व पिता घर पर ही रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बड़े भाई के ही कंधों पर है।
आरोपी ने दोस्त की पीठ में भी घोंपा चाकू
मंगलवार चार बजे आरोपी निकेतन दोस्त रोहित के घर गया। करीब सवा चार बजे यानी पंद्रह मिनट के भीतर ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी ने दोस्त रोहित के पेट में दो, एक छाती, एक गर्दन व एक पीठ पर चाकू से वार किया। अत्यधिक रक्त रिसाव व नस कटने से इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई।

आरोपी व मृतक एक ही गांव के हैं। दोनों दोस्त भी थे। करीब 20 दिन पहले ही रोहित ने निकेतन से रुपये लिए थे। यह करीब 300 रुपयों का विवाद था। मां के बयानों के अनुसार 200 रुपयों में से 160 रुपयों रोहित निकेतन के चुका था। हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
- बलवंत सिंह, शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed