फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   in lockdown increase women domestic violence

लॉकडाउन में घरेलू हिंसा बढ़ी, पिछले तीन दिनों में सामने आ चुके हैं 6 मामले, अप्रैल में आए 13 केस सामने

Tue, 05 May 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
in lockdown increase women domestic violence
रोहतक। सिविल अस्पताल में चल रहा सुकून सेंटर। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। लॉकडाउन है, कहां शिकायत करोगी, कौन मदद करेगा, अब हम ठीक करते हैं तुम्हें। महिला हिंसा में ऐसी धमकियां इन दिनों आम हो गई हैं। महिला को प्रताड़ित करने वाले उन्हें इसी तरह डरा धमका रहे हैं। लोग घरों में बंद हैं, छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी भी हो जाती है। घर रहकर महिला हिंसा और बढ़ गई है। पिछले तीन दिन में छह मामले सामने आ चुुके हैं। अप्रैल में 13 केस सामने आए थे। इन केसों की स्टडी में सामने आया कि महिलाएं ही महिला हिंसा में साथ देती हैं। पत्नी से हुई अनबन पर अपने माता-पिता की पिटाई करने का एक मामला सोमवार को सामने आया। यह एक बानगी मामले हैं।
विज्ञापन

केस 1- शहर के बाहरी हिस्से में रहने वाले एक परिवार में दो दिन पहले सास-बहू के बीच किसी बात पर अनबन हुई थी। इससे आहत पति ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को बुरी तरह पीटा। गली के एक व्यक्ति से सुकून सेंटर का नंबर मिलने पर वे अपनी सुरक्षा के लिए वहां पहुंचे। सेंटर पर इनकी काउंसिलिंग व चिकित्सा कराई जा रही है।
विज्ञापन

केस : 2 : गांधी नगर की एक महिला का कहना है कि उसका पति उसे पीटता है। बात-बात पर धमकी देता है। कहता है। अब कोई बचाने भी नहीं आएगा। लॉकडाउन है। कहां शिकायत करोगी। बड़ी मुश्किल से वहां से निकली और सुकून सेंटर पहुंची। मार व प्रताड़ना से सहमी महिला की यहां काउंसिलिंग के बाद कानूनी मदद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात माह में 215 महिलाओं की सहायता की
प्रताड़ित करने या बाल अपराध के मामलों में पीड़ित को तुरंत महिला हेल्पलाइन -1091, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 व दुर्गा शक्ति एप के जरिये अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। ऐसे पीड़ित काउंसिलिंग, जानकारी व सहायता के लिए सुकून सेंटर के मोबाइल नंबर 9992995900 पर संपर्क कर सकते हैं। पिछले सात महीनों मे सुकून सेंटर में 215 महिलाओं की काउंसिलिंग व सहायता की गई है।
घरेलू हिंसा रोकने का बनाया सुकून सेंटर
महिला एवं बाल अपराध के मामलों पर रोकथाम के लिए प्रदेश में 12 सुकून सेंटर शुरू किए गए हैं। रोहतक के सिविल अस्पताल के कमरा नंबर-25 में यह सेंटर चलाया जा रहा है। सुकून सेंटर में निशुल्क कानूनी, मेडिकल, काउंसलिंग व अन्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

सुकून सेंटर हिंसा व प्रताड़ना की शिकार महिलाओं को मदद मुहैया करा रहा है। स्टेट हेल्थ रिसोर्स सेंटर की तरफ से ये सुविधा शुरू की गई है। लॉकडाउन में भी घरेलू हिंसा व बाल अपराध सरीखी घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि पहले से यह आंकड़ा कम है। घरों से बाहर नहीं निकलने के कारण शिकायत कम हुई हैं।
- राहुल शर्मा, काउंसलर, सुकून सेंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed