फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In laws disappeared after selling house in Rohtak

Haryana: चार साल के बच्चे के साथ देर रात तक सुबकती रही महिला, मकान बेचकर गायब हुए ससुराल वाले

Tue, 05 Aug 2025 11:32 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 11:32 AM IST
सार

रविवार रात जिस मकान में महिला पूरे अधिकार के साथ रहती थी। सोमवार को उसी के बाहर बैठी यह बेबस मां देर रात तक रोती रही। मामला हरियाणा के रोहतक का है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
In laws disappeared after selling house in Rohtak
बेघर महिला अपने बच्चे के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोद में चार साल का बच्चा और आंखों में आंसू। बेबस संध्या में पास कुछ बचा है तो बस यही। सिर छिपाने के लिए छत तक नहीं है। रविवार रात जिस मकान में महिला पूरे अधिकार के साथ रहती थी। सोमवार को उसी के बाहर बैठी यह बेबस मां देर रात तक रोती रही। इसकी न पुलिस ने सुनी न किसी अन्य ने। घर पर भी कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर हाल एकता कॉलोनी निवसी संध्या ने बताया कि सुबह वह काम पर गई थी। दोपहर को लौटी तो घर खाली था। यहां न तो कोई सामान नजर आया और न ही सास-ससुर। पति 15 दिन पहले घर छोड़ कर चला गया। अब सास-ससुर बिस्तर, बर्तन सब समेट कर गायब हो गए। मकान तक नहीं रहा। कुछ लोगों ने अपने ही मकान से मुझे बाहर निकाल कर अपना कब्जा कर लिया। पुलिस के पास गई तो महिला पुलिस कर्मी ने मकान पर कब्जा करने वालों का ही पक्ष लिया। सुनवाई नहीं हुई तो हार कर एसपी से मिलने गए। यहां भी साहब ने कहा, अपनी अर्जी दे दो। इसके बाद भी थाने से मैडम का फोन आया कि पांच बजे तक मकान खाली चाहिए। 
विज्ञापन


संध्या ने बताया कि वह पांच साल पहले एकता कॉलोनी निवासी दीपक के साथ शादी होने पर यूपी से यहां आई थी। उसका चार साल का बेटा भी है। पति 15 दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद होने पर घर छोड़ कर चला गया। सुबह से थाने के चक्कर लगा रही हूं। कोई समाधान नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के परिजन मकान बेचकर चले गए हैं। महिला को रहने की जगह नहीं मिली है। इसलिए मकान खरीदने वाले से बात कर उसे वहीं कमरा दिलवा दिया गया है। -राकेश सैनी, प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed