फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In every house, charm of the marital feast, good news in rohtak

हर घर में दिखी करवाचौथ पर्व की रौनक

Thu, 20 Oct 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 20 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
In every house, charm of the marital feast, good news in rohtak
चांद का दिदार करती सुहागिने
अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु की मंगलकामना के लिए बुधवार को सुहागिनों ने करवाचौथ व्रत रखा। सुबह 3:09 बजे से चतुर्थी का मान शुरू होने के साथ ही महिलाओं ने सरगी खाई और निर्जला व्रत रखा। शाम 6 बजे गौरी-गणेश का पूजन कर व्रत की कथा सुनी। इसके बाद रात 9 बजे चंद्रमा की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। फिर चांद को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु की मंगलकामना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान जीवनसाथियों ने जीवन भर साथ रहने का वादा किया।
विज्ञापन


शहर के हर घर और मंदिर में करवाचौथ पर्व की रौनक देखने को मिली। सुबह से ही महिलाएं श्रृंगार करके व्रत की विधि शुरू कर दी। अबकी बार पहला करवाचौथ व्रत रखने वाली नवविवाहिताओं के घर पर सुहागिनों ने सामूहिक पूजा की और कथा सुनी। संतों के डेरों और मंदिरों में भी महिलाओं ने करवाचौथ व्रत की कहानी सुनी।
विज्ञापन


जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, सुहागिनों की चांद को देखने की बेताबी भी बढ़ती गई। हालांकि, चंद्रमा के उदय होने से पहले ही पति भी घर पहुंच गए। रात 8:30 बजे के बाद अंधेरा बढ़ता गया और व्रती महिलाओं की धड़कनें भी बढ़ने लगीं। सभी सुहागिनें पूजा की थाली हाथ में लेकर घरों की छतों पर चढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 8:55 बजे के बाद भी चांद नजर नहीं आया तो वे अपने रिश्तेदारों से पूछने लगी। रात 9 बजे चंद्रमा के  दर्शन देने से सुहागिनों के चेहरे खिल उठे। फिर सुहागिनों ने पति के साथ मिलकर व्रत खोलने की पूजा पूरी की। शहर की सड़कों पर देर रात तक चहल-पहल देखने को मिली। इस मौके पर अधिकतर रेस्टोरेंट और होटल खचाखच भरे रहे।   

18 साल से रख रहे व्रत
सेक्टर चार स्थित पंडित नेमचंद भारद्वाज पिछले 18 वर्षों से पत्नी के साथ करवाचौथ व्रत रखने की परंपरा निभा रहे है। भारद्वाज ने बताया कि जरूरी नहीं है कि पत्नी ही पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखे। पति को भी जीवनसंगिनी की सलामती और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखना चाहिए।


झंग कालोनी में डीजे पर झूमीं महिलाएं
झंग कालोनी में पाठक परिवार ने अपनी बहू चेष्ठा पाठक का पहला करवाचौथ धूमधाम से मनाया। शाम के समय सुहागिनों ने सामूहिक पूजा की। इसके बाद महिलाओं के मनोरंजन के लिए डीजे लगवाया गया, जिस पर महिलाओं ने खूब धमाल किया। इस दौरान निगाह मारदा आई वे मेरा लोंग गवाचा, सजना है मुझे सजना के लिए आदि गीतों पर महिलाएं खूब थिरकीं। दूसरी ओर, गोपाल कालोनी के मंदिर में भी सुहागिनों ने व्रत की कहानी सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed